Categories: Uncategorized

हर हर महादेव के नारे से गूंजा मुंबई और ठाणे

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा )देवो देव महादेव का प्रमुख पर्व बुधवार को मुम्बई और थाने में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मुंबई के दक्षिणी छोर पर स्थित बाबुलनाथ मंदिर से लेकर उत्तरी छोर पर स्थित मुलुंड का महादेव मंदिर शिवभक्तों के जयकारे से गूंज उठा।,सुबह 4 बजे से ही शिवभक्तों ने मंदिरों में कतार लगाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हुए हर हर महादेव और बम बम भोले का नारा लगाते हुए भगवान शिव की पूजा शुरू कर दी जो बुधवार शाम तक निरंतर शुरू थीं।
मुंबई और ठाणे शहर के गली कुंचे से लेकर बड़े शिव मंदिरों के बाहर सुबह से लेकर शाम तक शिवभक्तों की लंबी कतार देखने को मिली। शहर के छोटे बड़े सभी मंदिरों ने महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर 3 से 5 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया है। जिसमें अखंड रामायण पाठ ,शिव अर्चना ,हल्दी कुमकुम समारोह समेत कई धार्मिक कार्यक्रम रखे गए हैं।महाशिवरात्रि के इस समारोह का समापन गुरुवार को शिव भंडारा के साथ समाप्त होगा। इस दिन कई मंदिर समितियों की तरफ से मेले का आयोजन भी किया गया है।
वहीं प्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय के विलेपार्ले शाखा की ओर से महाशिवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है। २० फरवरी से शुरू हुए महाशिवरात्रि का पर्व २७ फरवरी तक चलेगा।
अँधेरी पश्चिम के डी. एन. नगर प्रगति मैदान में सुबह ७ से १२ और शाम ४ से ९ बजे तक महाशिवरात्रि का पर्व शुरू हो गया है।
बता दें कि सत्यम शिवम् सुंदरम ज्योतिर्बिंदु परमात्मा शिव की प्रतिमा का विशेष पूजन एवं अभिषेक महाशिवरात्रि के दिन किया जाता है। वास्तव  में महाशिवरात्रि पर्व क्यों मनाया जाता है।  इसके पीछे क्या आध्यात्मिक रहस्य है?  क्या यह परमात्मा के अवतरण का सूचक है? परमात्मा इस धरती पर कब और किस तरह अवतरित होते है? और आकर हम सबको अज्ञान की गहरी नींद से कैसे जगाते है? इन सभी प्रश्नो के जवाब इस आध्यात्मिक मेले में मिल रहा है।
कहा जाता है कि – ज्ञान सूर्य प्रगटा और अज्ञान अंधेर विनाश।  परमपिता परमात्मा फिर से इस भारत भूमि पर आकर ब्रह्मा कुमारीज संस्था द्वारा स्वर्णिम भारत बनाने का श्रेष्ठ कार्य कर रहे है।  
शिव अवतरण से स्वर्णिम भारत आध्यात्मिक मेले का मुख्य आकर्षण है। इसी तरह घाटकोपर पूर्व के प्राणेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर शिवभक्तों की भारी भीड़ जमा हुई जो देर शाम तक चलती रही। इस मंदिर में लंबे समय से भगवान शिव का दर्शन करने वाले ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस के महासचिव दीपक जोशी ने बताया कि प्राणेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन विद्याविहार, राजावाड़ी, पंतनगर, तिलक रोड और आसपास के बड़ी संख्या में शिव भक्त दर्शन के लिए आते हैं और देर शाम तक यहां पूजा अर्चना, अभिषेक, जलाभिषेक का कार्यक्रम हुआ करता है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

25 minutes ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

33 minutes ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

40 minutes ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

10 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

11 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

11 hours ago