Categories: Uncategorized

10 वर्षीय बालक की नदी में डूबने से हुई मौत

भागलपुर/बलिया दक्षिण देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिया गांव के रामाज्ञा पुत्र कृष्णा राजभर की रेलवे ब्रिज के नीचे गहरे गड्ढे में पैर फिसल जाने के कारण नदी के पानी में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई।
कृष्णा राजभर नामक यह 10 वर्षीय बालक नदी किनारे रोज घूमने टहलने जाता था। कल शाम से ही यह अपने घर नहीं आया। काफी खोज बिन होती रही, सुबह इस खोजबीन में लोग नदी किनारे पहुंचे तो देखा कि इसका शव पानी के ऊपर गड्ढे में तैरता मिला। जिसकी सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है मंगलवार की शाम को 5:00 बजे के लगभग वह रेलवे ब्रिज के नीचे गहरे गड्ढे में पैर फिसल जाने के कारण बालक गिर गया। उसी गड्ढे में डूब गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। कृष्ण घर में सबसे छोटा था इसके एक भाई और एक बहन है। इनके पिताजी विकलांग है मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं।काफी लाचार व्यक्ति हैं। जिनके ऊपर अब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।इसकी सूचना भागलपुर पुलिस चौकी को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में ले लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था ।

rkpshomnath

Recent Posts

बोतल में बंद मिठास कहीं दिल पर न पड़ जाए भारी! इन ड्रिंक्स को लेकर बरतें सावधानी

मीठी ड्रिंक का स्वाद पड़ सकता है दिल पर भारी! शुगरी ड्रिंक्स से बढ़ सकता…

12 minutes ago

मुंह में रखते ही घुल जाएगी भापा दोई, जानिए घर पर बनाने की आसान विधि

फोटो go से बंगाल की मशहूर भापा दोई घर पर बनाएं, स्वाद ऐसा कि हर…

23 minutes ago

यूपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, आराधना मिश्रा मोना समेत नई टीम को मिली जिम्मेदारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूत करने की…

8 hours ago

भाजपा की महिला पदाधिकारी के गंभीर आरोप, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण का दावा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बलिया में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी एक…

9 hours ago

आगरा में कल से फुटवियर उद्योग का बड़ा मेला, 250 एग्जिबिटर्स और चाइना पवेलियन रहेगा खास आकर्षण

कल से सजेगा फुटवियर कारोबार का महाकुंभ, 250 एग्जिबिटर्स दिखाएंगे नई तकनीक और उत्पाद आगरा…

9 hours ago