सांसद ने लिखा नितिन गडकरी को पत्र

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर, सदस्य अन्य पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति ने प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग के मुआवजे में होने वाली विसंगतियों से को लेकर केंद्रीय भूतल, परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री भारत सरकार, नितिन गड़करी को पत्र लिख अवगत कराया है। उन्होंने लिखा है कि संसदीय क्षेत्र समेत जिले में प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग के मुआवजे में होने वाली विसंगतियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 727 ए देवरिया बाईपास और 727 बी महदहा-मझौली- नवलपुर-सिकन्दरपुर समेत जनपद की अन्य सड़क परियोजनाओं में होने वाली भूमि अधिग्रहण एन०एच० एक्ट की बजाय उ०प्र० स्टाम्प नियमावली 1997 के तहत की जा रही हैं, जिसमें मुआवजा धनराशि में 67 प्रतिशत की कटौती की जा रही है। यही नही अधिगृहीत भूमि के मुआवजे में किसानवार यूनिट न मानकर गाटा को ही इकाई मानकर मुआवजा निर्धारण किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ अधिग्रहण में कृषि भूमि और गांवों की भूमि को अनुचित तरीके से नगरीय / अर्द्धनगरीय क्षेत्र में शामिल किया जा रहा है, जो न केवल शासन की मंशा के विपरीत बल्कि किसान हितों के खिलाफ भी है।

सांसद ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया है कि उक्त प्रकरण में रुचि लेकर न्यायसंगत और किसान हित में समुचित तरीके से मुआवजा निर्धारण कराया जाये ताकि किसानों में व्याप्त आक्रोश समाप्त हो सके तथा सड़क निर्माण निर्बाध ढंग से सम्पन्न हो सके।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गैस एजेंसियों पर भीड़ के बीच डीएम का औचक निरीक्षण, बोले- जनपद में गैस की कोई कमी नहीं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…

13 hours ago

लखनऊ में फायरिंग मामले में रोहित पटेल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…

14 hours ago

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

14 hours ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

14 hours ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

18 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

18 hours ago