बालार्क इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ सांसद खेल स्पर्धा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के फखरपुर क्षेत्र में नवनिर्मित बालार्क इंटर कॉलेज अरई कला में सांसद खेल स्पर्धा में चयनित बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह ने प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कृत करते हुए फास्टफूड से दूर रहते हुए घरेलू पौष्टिक आहार का सेवन करने की सलाह भी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि भारत की 70 प्रतिशत आबादी ग्रामों में रहती है। ग्रामीण परिवेश में रहने वाले युवक-युवतियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। ग्रामीण परिवेश में रहने वाले युवक-युवतियॉ माटी से जुड़े खेलों तैराकी, दौड़, कबड्डी, वालीबाल, कुश्ती, खो-खों जैसे परम्परागत खेलों के अलावा अत्याधुनिक क्रिकेट जैसे खेलों में भी काफी रूचि रखते हैं। ग्रामीण परिवेश में रहने वाली खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान कर उनको जनपद, प्रदेश, राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। सांसद ने युवक-युवतियों का आहवान किया कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी विशेष ध्यान दें ताकि आपका शरीर स्वस्थ रहे।
सांसद श्री सिंह ने ग्रामीण परिवेश में छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को लाइम लाइट में लाने के उद्देश्य से जनपद एवं तहसील स्तर पर विभिन्न खेलो खो-खो, कबड्डी, दौड़, क्रिकेट, बॉलीबाल, लंबी-कूद इत्यादि का आयोजन किया जा रहा है। श्री सिंह ने स्थानीय स्तर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन होने से हमारी बेटियों को अपना हुनर प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा व खेलों को बढ़ावा देने के लिए सांसद श्री सिंह द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय है। वक्ताओं ने कहा कि सांसद द्वारा खेल प्रतिभाओं को बढावा देने तथा विभिन्न बोर्डों द्वारा आयोजित परीक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए प्रत्येक वर्ष बड़े पैमाने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। जिससे इस क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं व खिलाड़ियों की हौसला अफज़ाई होती है।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रणवीर सिंह मुन्ना, सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह सहित श्यामजी त्रिपाठी, आदर्श सिंह, पप्पू सिंह, सीताराम पांडे, रोहित अवस्थी, तनवीर, डॉ कपिल शुक्ल,आलम, बृजेंद्र कुमार शर्मा व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

जिले में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक

त्योहार और बोर्ड परीक्षा को देखते हुए प्रशासन सख्त, उल्लंघन पर होगी कार्रवाईबलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद…

25 minutes ago

21को कांग्रेसियों द्वारा होगा रेलवे चक्का जाम

धरना कर उपजिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)कांग्रेसियों ने रेलवे…

1 hour ago

उद्योग बंधु बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर सख्त निर्देश, सड़क और बिजली सुधार कार्य होंगे तेज

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)।कुशीनगर में आयोजित जिला उद्योग बंधु, व्यापार बंधु और श्रम बंधु की…

1 hour ago

अखिलेश यादव ने फॉर्म-7 को लेकर चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया और…

2 hours ago

‘स्वच्छता ही सेवा’ शिविर: संत कबीर नगर में NSS की जागरूकता रैली और सफाई अभियान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्थानीय…

2 hours ago

लोकसभा में उठा यूपी की चिकित्सा अवसंरचना का मुद्दा

देवरिया सदर अस्पताल, बलिया मेडिकल कॉलेज और रिक्त पदों पर सरकार का जवाब बलिया (राष्ट्र…

2 hours ago