50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद चार व्यक्ति हुए गिरफ्तार

आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गयी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) आबकारी आयुक्त के निर्देश पर प्रदेश भर में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत, जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा के निर्देश पर आबकारी विभाग व थाना मटेरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा जनपद के तहसील नानपारा क्षेत्र अंतर्गत थाना मटेरा के निहालपुरवा, गौरा धनौली में कार्रवाई करते हुए आबकारी निरीक्षक सदर, नानपारा, महसी और मोतीपुर द्वारा मय स्टाफ आकस्मिक दबिश दी गयी। दबिश के दौरान लगभग 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी और लगभग 200 किग्रा लहन नष्ट किया गया। कार्यवाही के दौरान 2 अभियोग पंजीकृत किए गए और चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जिला आबकारी अधिकारी सधांशु सिंह ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर अभियान जारी रहेगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

रिश्तों का खौफनाक अंत: प्रेमिका की चाची की मौत, चाचा अस्पताल में भर्ती, आरोपी की भी गई जान

foto goo चित्रकूट (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में प्रेम प्रसंग…

1 hour ago

प्रेमी से शादी की जिद में 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी 19 साल की छात्रा, तीन घंटे तक थमी रहीं लोगों की सांसें

फोटो goo गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में प्रेम संबंध और शादी…

2 hours ago

मां दुर्गा की पूजा की तैयारी के बीच दर्दनाक हादसे, बिहार में नदी-तालाबों ने ली 16 लोगों की जान

फोटो goo मुजफ्फरपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी में सबसे अधिक हादसे, बाढ़ के पानी में गहराई…

4 hours ago