सांसद रवि किशन को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति में नामित किया गया

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)l बॉलीवुड से लेकर संसद तक अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके गोरखपुर के लोकप्रिय सांसद रवि किशन शुक्ला को केंद्र सरकार द्वारा एक और अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति में सदस्य के रूप में नामित किया गया है। यह नामांकन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के मार्गदर्शन और अनुशंसा पर किया गया है।
संसदीय कार्य मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, सांसद रवि किशन को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति में सदस्य नियुक्त किया गया है। समिति का उद्देश्य मंत्रालय में हिन्दी भाषा के प्रयोग और संवर्धन को बढ़ावा देना है। सांसद से अपेक्षा की गई है कि वे इस समिति के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने बहुमूल्य सुझावों से हिन्दी को सशक्त बनाने में सहयोग करें।
जल्द ही पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी, जिसमें समिति की संरचना, कार्यप्रणाली और आगामी बैठकों की जानकारी शामिल होगी।
गौरतलब है कि रवि किशन शुक्ला पहले भी कई महत्वपूर्ण समितियों और मंत्रालयों से जुड़े रह चुके हैंl स्थायी समिति– रक्षा मंत्रालय, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की सलाहकार समिति, विद्युत मंत्रालय की सलाहकार समिति, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति के बाद पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति में शामिल होने वाले हैंl
इस अवसर पर सांसद रवि किशन ने प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी, और किरेन रिजिजू के प्रति आभार जताया और कहा कि वे इस नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे तथा हिन्दी भाषा को वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों में और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास करेंगे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

10 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

11 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

11 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

11 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

11 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

11 hours ago