शॉर्ट सर्किट से विद्युत तार में लगी आग, बड़ी घटना टली

देवरिया/भाटपार रानी (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के भाटपार रानी कस्बे के मालवीय रोड तिराहा के पास शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट के कारण विद्युत आपूर्ति के मेन लाइन में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद किए जाने से बड़ी दुर्घटना टल गई।
स्थानीय लोगों की तत्परता और विद्युत विभाग की सूचना पर तत्काल कार्रवाई से स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया। गनीमत रही कि आग से किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति नुकसान नहीं हुआ।
विद्युत विभाग द्वारा प्रभावित तार की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया जारी है। विभाग ने संभावित जोखिम को देखते हुए क्षेत्रवासियों से सतर्क रहने एवं किसी भी आपात स्थिति में तत्काल विभाग से संपर्क करने की अपील की है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

1 hour ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

3 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

3 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

5 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

5 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

5 hours ago