संत कबीर नगर के सांसद की अचानक तबीयत खराब, एम्स दिल्ली गए

-सीने में दर्द और कब्ज की समस्या होने पर सांसद को गोरखपुर के निजी अस्पताल में कराया गया था भर्ती

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद इं. प्रवीण निषाद की शुक्रवार की रात अचानक तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने पर सांसद को गोरखपुर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार देर शाम स्थिति गंभीर होने पर उन्हें नई दिल्ली एम्स के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए गोरखपुर एयरपोर्ट से रवाना किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार सांसद श्री निषाद को बीती रात में सीने में दर्द और कब्ज की समस्याएं होने पर शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहले से वह पैंक्रियाटाइटिस (अग्नाश्य में सूजन) जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इसको लेकर उन्हें लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में पहले भी भर्ती कराया जा चुका था। हालांकि, उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि एयर एंबुलेंस के लेट होने की वजह से रात 09 बजे दिल्ली पहुंचने के आसार हैं। जहां से उन्हें एंबुलेंस के जरिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स ) में भर्ती कराया जाएगा।
सांसद प्रवीण निषाद की अचानक तबीयत खराब होने के वजह से उनके सारे प्रस्तावित कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया गया है। सांसद की तबीयत खराब होने से परिजन उनकी सेहत को लेकर काफी परेशान हैं और समर्थक व शुभ चिंतकों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago