विधायक ने किया मेदांता हॉस्पिटल का उद्घाटन।

उतरौला ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।
उतरौला में अब एक ही छत के नीचे स्त्री एवं प्रसूति रोग, नॉर्मल एवं जनरल सर्जरी डिलीवरी, हड्डी एवं जोड़ रोग, गुप्त रोग, नाक कान गला, बाल रोग, हृदय, ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड, अस्थमा, अपेंडिक्स एवं ट्यूमर, पित्त एवं सिस्ट, घुटना एवं पेट रोग, लकवा, फेफड़े एवं गुर्दे, पाइल्स, भगंदर, फिशर, हाइड्रोसील, दिमागी बुखार, पीलिया, अनीमिया, सर्दी खांसी, जुकाम, बुखार, उल्टी-दस्त समेत सभी रोगों का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा। रविवार को उतरौला के श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा पर स्थित संगम मार्केट में वेदांता हास्पिटल का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक रामप्रताप वर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद गुप्त ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर ईलाज की सुविधा उपल्ब्ध कराने में वेदान्ता हॉस्पिटल मील का पत्थर साबित होगा। पिछड़े हुए क्षेत्र में इस प्रकार के हास्पिटल के खुलने से लोगों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
इस अर्थयुग में अमीरों के साथ गरीबों का भी बेहतर इलाज संभव हो सके, ऐसी व्यवस्था बनाने का बेहतर प्रयास किया गया है।
हॉस्पिटल के द्वारा बीपीएल व गरीबों के लिए बहुत ही अल्प फीस में डाक्टर से सलाह लेने की व्यवस्था सराहना करते हुए इसे जनोपयोगी बताया।
विशिष्ट अतिथि डॉक्टर एहसान खान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी ने अस्पताल प्रबंधन को उनके नए वेदान्ता हॉस्पिटल के लिए शुभकामनां दिया।
मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि उतरौला क्षेत्र के चिकित्सीय समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए हमने लखनऊ अस्पताल के शाखा का शुरुआत किया है। हमारे हॉस्पिटल पर विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मुफ्त चिकित्सीय परामर्श दिया जाता है। प्रत्येक शुक्रवार को अस्पताल पर निशुल्क चिकित्सीय परामर्श एवं दवा वितरण का कार्य किया जाएगा।
समस्त रोगों का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाता है। महिला चिकित्सकों द्वारा नॉर्मल व ऑपरेशन डिलीवरी कराई जाती है। शल्य चिकित्सकों द्वारा सभी प्रकार के जनरल ऑपरेशन की व्यवस्था भी हॉस्पिटल पर काफी किफायती दरों पर की जाती है।
इस दौरान समीर रिज़वी, एजाज खान,बबलू वर्मा, अमरनाथ वर्मा,डॉक्टर असद जमील, डॉक्टर इल्म कुरैशी, डीआर फिरोज़ अहमद डॉक्टर त्राप्ती गुप्ता, डॉक्टर नैंसी त्रिपाठी, समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

रामलीला में हाथी बना आफत! चार बाइकें, टेंपो और बिजली पोल क्षतिग्रस्त, घंटों नहीं संभले हालात

प्रतीकात्मक AI निर्मित रामनगर की रामलीला में नहीं हुआ राम-रावण युद्ध वाराणसी/रामनगर (राष्ट्र की परम्परा…

5 minutes ago

नेपाल से बिहार जा रहा था 3 करोड़ का गांजा! ट्रक में बने थे दो गुप्त तहखाने, DRI की छापेमारी में 591 किलो खेप बरामद

AI निर्मित कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग पर DRI का बड़ा एक्शन, बोनट के ऊपर…

20 minutes ago

ट्रक-स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, चार की मौत से पसरा मातम

वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: विंध्याचल से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो को ट्रक ने…

37 minutes ago

19 अक्टूबर इतिहास विशेष: देश-दुनिया की बड़ी घटनाएं, प्रसिद्ध हस्तियों का जन्म और निधन

लेखक: अभिषेक कुमार विशेष प्रस्तुति | दैनिक राष्ट्र की परम्पराइतिहास केवल बीते हुए समय का…

49 minutes ago

आज का राशिफल 19 अक्टूबर 2026: मां दुर्गा की कृपा से किस राशि को मिलेगा लाभ? जानें मेष से मीन तक का हाल

सोमवार का राशिफल: किसी को मिलेगा कारोबार का अवसर, तो किसी को खर्चों पर रखना…

1 hour ago

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

9 hours ago