सांसद ने किया गौरैया बचाओ प्रदर्शनी का अवलोकन

किसान मेले में गौरैया बचाओ अभियान प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l कृषि विज्ञान केंद्र प्रथम बहराइच में दो दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया गयाl जिसमें कृषि विभाग द्वारा विभिन्न स्टालों को लगाया गया। जिससे किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने तथा आय दोगुनी करने के टिप्स बताए गए।

मेले में प्रथम दिन किसानों की हितैषी कही जाने वाली विलुप्त हो रही गौरैया को बचाने के लिए गौरैया बचाओ अभियान की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी का अवलोकन सांसद अक्षय लाल गोंड़ तथा कृषि वैज्ञानिकों सहित सैकड़ों किसानों ने किया। सांसद ने गौरैया बचाओ अभियान प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि गौरैया को बचाने की आवश्यकता हैl

गौरैया प्रदर्शनी के आयोजक प्रकृति प्रेमी गौरैया संरक्षक मिथिलेश जायसवाल ने बताया कि जनपद में पहली बार गौरैया बचाओ अभियान की प्रदर्शनी लगाई गई थीl जो किसान मेले में आकर्षण का केंद्र बनीl सांसद तथा कृषि वैज्ञानिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहा साथ ही दो सौ किसानों को गौरैया जागरूकता पंपलेट भी बांटे गए। मिथिलेश ने बताया कि इस प्रदर्शनी से पूरे जनपद में गौरैया बचाओ अभियान का संदेश गया है।

श्री जयसवाल ने यह भी बताया कि गौरैया किसानों की हितैषी चिड़िया है और फसलों में लगने वाले कीड़ों को खाकर किसानों की फसल को कीट रोगों से बचाती है इसका संरक्षण जरूरी है । इस मौके पर जिला अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र, उप निदेशक कृषि डॉक्टर टीपी शाही, कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ बीपी शाही सहित काफी संख्या में किसान तथा कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago