आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
सोमवर की सुबह करीब 7 बजे परीक्षा देने जाते समय सड़क दुघर्टना में हाईस्कूल की छात्रा घायल हो गयी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार सोनी यादव 15 वर्ष पुत्री वीरेन्द्र यादव रानी की सराय थाना क्षेत्र के, ईश्वरपुर स्थित श्रीकवलधारी इंटर कालेज की छात्रा है। सोमवार को सुबह वह विज्ञान की परीक्षा देने के लिए घर से सुबह 7 बजे अपने भाई दीपक यादव 20 वर्ष के साथ बाइक से जा रही थी, जैसे ही चेकपोस्ट के आगे मोटर सायकिल पहुची है अनीयन्त्रित होकर
दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। इस दुर्घटना में छात्रा बाइक से नीचे गिर गई जिसे उसके सिर में गहरी चोट लग गयी। सिर में चोट लगने के कारण वह मौके पर ही बेहोश हो गयी, उसे तत्काल निजामाबाद हेल्प लाइन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। छात्रा निजामाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मनपारपुर की रहने वाली है।
सुप्रीम कोर्ट के पास राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, गर्भवती पत्रकार…
जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर बवाल, CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके का सरकार पर तीखा…
कर्नाटक की सियासत में बड़ा उलटफेर? विजयेंद्र का दावा- कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी में…
यूपी की सियासत में हलचल! 2027 चुनाव से पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को लेकर क्यों…
फोटो goo BIMSTEC की पहली गृह मंत्रियों की बैठक में अमित शाह का बड़ा संदेश,…
पटना में Gen-Z प्रदर्शन से गरमाया माहौल! गांधी मैदान से JP गोलंबर तक पुलिस का…