पटना में देर रात हाई-वोल्टेज ड्रामा: पप्पू यादव गिरफ्तार, 1995 के मामले ने मचाया सियासी भूचाल
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार की राजनीति में शुक्रवार की रात अचानक उस वक्त उबाल आ गया, जब पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने उनके उत्तरी मंदिरी आवास से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई रात करीब 9:45 बजे की गई, जिसने सियासी गलियारों से लेकर आम लोगों तक हलचल पैदा कर दी।पप्पू यादव गिरफ्तारी किसी ताजा केस में नहीं, बल्कि 1995 के गर्दनीबाग थाना कांड संख्या 552/95 से जुड़े एक पुराने विवाद को लेकर हुई है।
पटना पुलिस भारी बल के साथ सांसद के आवास पर पहुंची। समर्थकों ने गिरफ्तारी वारंट दिखाने की मांग की, जिस पर पुलिस अधिकारियों ने कोर्ट का आदेश प्रस्तुत किया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत पप्पू यादव को गिरफ्तार किया गया।
ये भी पढ़ें – मानव अधिकारों पर आयोग की दो टूक, झोलाछाप और लापरवाह अफसरों पर सख्ती
📌 गिरफ्तारी के बाद क्या हुआ
गिरफ्तारी के दौरान सांसद ने स्वास्थ्य खराब होने की बात कही। इसके बाद पुलिस उन्हें मेडिकल जांच के लिए आईजीआईएमएस पटना लेकर गई।
जब पुलिस उन्हें स्कॉर्पियो वाहन में बैठाकर ले जा रही थी, तब पप्पू यादव भावुक और असहज नजर आए। यह दृश्य देखते ही समर्थकों का आक्रोश बढ़ गया। कई समर्थक सड़क पर लेट गए और नारेबाजी शुरू कर दी। हालात संभालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
📂 1995 का मामला क्या है
पुलिस के अनुसार यह केस गर्दनीबाग थाना का है। शिकायतकर्ता विनोद बिहारी लाल ने आरोप लगाया था कि उनका मकान धोखाधड़ी से किराये पर लिया गया और बाद में उसे पप्पू यादव के कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किया गया।
मामले में लंबे समय से अदालती कार्यवाही चल रही थी। हाल ही में MP-MLA कोर्ट ने संपत्ति कुर्की का आदेश दिया था। कोर्ट के समन के बावजूद उपस्थिति न होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया।
ये भी पढ़ें – वैलेंटाइन वीक 7–14 फरवरी 2026 बनाम भारतीय विकल्प
🗣️ पप्पू यादव का पक्ष
गिरफ्तारी से पहले पप्पू यादव ने कहा कि वे लोकसभा सत्र में शामिल होने के बाद कोर्ट के सम्मान में दिल्ली से पटना आए थे। उन्होंने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया।
सांसद का दावा है कि वे नीट छात्रा मामले में लगातार संघर्ष कर रहे हैं, जिससे कुछ प्रभावशाली लोग असहज हैं।
👮 पुलिस का बयान
आईजीआईएमएस में मौजूद सिटी एसपी मध्य भानु प्रताप सिंह ने साफ कहा कि पुलिस कोर्ट वारंट के आधार पर किसी भी समय गिरफ्तारी कर सकती है।
ये भी पढ़ें – बिरहोर टोला में मातम, 10 बच्चों के लापता होने से बढ़ी चिंता
उन्होंने बताया कि सांसद की दवाइयां और केयरटेकर साथ हैं। मेडिकल जांच के बाद उन्हें थाने ले जाकर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
हत्या की साजिश जैसे आरोपों पर एसपी ने कहा कि पूरी कार्रवाई कानून के दायरे में की गई है।
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने गर्दनीबाग केस में जमानत, बुद्धा कॉलोनी मामले…
मुजफ्फरपुर सड़क हादसा: घने कोहरे में बस-कार की भीषण टक्कर, दो की मौत, तीन गंभीर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद बलिया को फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में एक अहम और…
स्मार्ट तकनीक और एआई के सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग पर हुआ मंथन संत कबीर नगर…
झारखंड टेंडर कमीशन घोटाला: ईडी ने 86.61 करोड़ की संपत्ति स्थायी रूप से जब्त की,…
हंटरगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)चतरा महिला हत्या, हंटरगंज गोलीकांड, झारखंड अपराध समाचार जैसे मामलों ने…