मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
कल्याण संसदीय क्षेत्र के सांसद श्रीकांत शिंदे ने अपने संसदीय क्षेत्र में अपने कार्यकाल में विकास की गंगा बहाई है। यही वजह है कि लोकसभा चुनाव में युवा सांसद श्रीकांत शिंदे हैट्रिक लगाने को तैयार हैं, इसके साथ ही इस बार 5 लाख से अधिक मतों से अपनी जीत दर्ज कराएंगे।
ऐसा दावा शिव सैनिक व कलवा मुंब्रा विधानसभा सह संपर्क प्रमुख ए. के. सिंह ने किया है। सिंह का कहना है की सांसद श्रीकांत शिंदे ने अपने लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास काम किए हैं।
बता दें कि कल्याण संसदीय क्षेत्र की सीमा रेखा काफी दुरी में फैली हुई है। जिसके कारण युवा सांसद श्रीकांत शिंदे ने अपने कार्यकाल में रेलवे स्टेशनो को अत्याधुनिक करवाने, नई ट्रेनें चलवाने और मेट्रो ट्रेन के निर्माण कार्य को मंजूरी दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शिवसैनिक ए. के. सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि कल्याण, उल्हासनगर, अंबरनाथ, बदलापुर की आबादी बड़ी तेजी से बढ़ रही है। नई इमारतों का बनना शुरू है, ऐसे में नागरिक सुविधाओं को मुहैया कराने में शिंदे पूरी ताकत झोंक दे रहे हैं। चिखलोली स्टेशन का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू है जिसका सारा श्रेय डॉ. श्री कांत शिंदे को जाता है। इसके अलावा बदलापुर से पनवेल हाईवे का निर्माण कार्य भी तेजी से शुरू है। डॉक्टर शिंदे को विकास पुरुष कहा जाय तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी ऐसा सिंह का कहना है।
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…