सांसद ने गोरखपुर एयरपोर्ट पर रात्रिकालीन विमान सेवा शुरू करने का किया मांग

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान गोरखपुर एयरपोर्ट पर रात्रिकालीन विमान सेवा शुरू करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि जहां से देश के कोने-कोने में उड़ानें प्रतिदिन संचालित की जा रही हैं,
जिसका लाभ पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ सीमावर्ती प्रदेश बिहार तथा पड़ोसी देश नेपाल को भी
मिल रहा है। यात्री सुविधा हेतु, रात्रिकालीन विमान सेवा हेतु गोरखपुर एयरपोर्ट पर ये सुविधा यात्रियों हेतु कब तक शुरू करने का प्रस्ताव है।
उन्होंने कुशीनगर एयरपोर्ट पर कब तक नियमित उड़ानें चालू होगी यह भी सवाल किया।
उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान संसद में नागर विमानन मंत्री ज्योतिराज सिंधिया से पूछा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी और पूर्व प्रधान मंत्री चन्द्रशेखर जी की जन्मस्थली बलिया से पटना, वाराणसी, गोरखपुर एयरपोर्ट की दूरी 200-250 किलोमीटर है। बलिया में नए एयरपोर्ट की स्थापना का कब तक होगी।
जवाब में नागर विमानन मंत्री ज्योतिराज सिंधिया ने कहा कि कुशीनगर के बारे में कुशीनगर में सहारनपुर के लिए हमने उड़ान योजना के अंतर्गत बेड अवार्ड कर दिया है 14 रूट जो कनेक्ट करेंगे उसे हमने उड़ान 5.3 में उसके अंतर्गत हमने सम्मिलित किया है। और वर्तमान में एक रूट हमने अवार्ड कर दिया है और 14 रूट हमने 5.3 में सम्मिलित कर लिया और जहां तक गोरखपुर का सवाल है यहां भी हम लोग एयरलाइंस के साथ चर्चा कर रहे हैं और वह जब निर्णय लेंगे तो उसका क्रियान्वयन भी हम करेंगे बलिया के बारे में उन्होंने सांसद से कहा कि वे उत्तर प्रदेश सरकार से बात करें और जरूर मुझे जाकर मिले बलिया के लिए भी जो संभव होगा जल्द ही उसकी शुरुआत होगी।
भाजपा मिडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने बताया कि सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा का यह सवाल बहुत ही महत्वपूर्ण है।इससे लोकसभा सलेमपुर वासियो एवम बगल के जनपदों के यात्रियों को सुविधाएं मिलेंगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

10 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

10 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

10 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

11 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

11 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

11 hours ago