पीडीए जन पंचायत का हुआ आयोजन

देवरीया(राष्ट्र की परम्परा)
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पीडीए जन पंचायत का आयोजन विधानसभा रामपुर कारखाना में किया गया। समाजवादी पार्टी से रहीं पूर्व विधायक गजाला लारी रामपुर कारखाना विधानसभा के कवला मुंडेरा और सबवट गांव के सेक्टर अध्यक्ष गुड्डू कुशवाहा एवं अखिलेश यादव द्वारा आयोजित पार्टी के कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक में, मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
इस दौरान पार्टी के नेताओं ने पूर्व विधायक गजाला लारी का जोरदार स्वागत किया। समीक्षा बैठक में उपस्थित जोन, सेक्टर प्रभारियों व पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए रामपुर कारखाना की पूर्व विधायक गजाला लारी ने कहा कि बूथ कमेटी संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। बिना मजबूत बूथ कमेटी के चुनाव जीतने की कल्पना नहीं की जा सकती। बूथ कमेटियां ही पार्टी की नीतियों, योजनाओं के बारे में जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
पूर्व विधायक गजाला लारी ने भाजपा सरकार को दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का विरोधी बताते हुए, कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहेब का संविधान बदलने का षडयंत्र कर रही है। यह सरकार दलितों और पिछड़ों को मिलने वाले आरक्षण को खत्म करना चाहती है। उन्होंने पीडीए पखवाड़ा जन पंचायत के बारे में बताया कि पूरे प्रदेश में पीडीए पखवाड़ा के कार्यक्रम से प्रदेश में सपा का जनाधार बढ़ रहा है। इससे 2024 के लोकसभा में फायदा होगा और अधिक से अधिक सीटो पर सपा प्रत्याशी की जीत मिलेगी।
उन्होंने सभी दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समाज के लोगों से 2024 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में लामबंद होने के लिए आह्वान किया।
पूर्व विधायिका गजाला लारी ने कहा कि भाजपा सरकार का अति पिछड़ा प्रेम मात्र दिखावा है। इसने हमेशा दलितों और पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों को छलने का काम किया है। इस दौरान इस दौरान श्याम बहादुर भारती, पंकज चौरसिया, प्रभुनाथ यादव ,विवेक रंजन, दयाशंकर, क्या मुद्दीन ,राज किशोर ,अवधेश प्रसाद, मुकेश, संदीप प्रसाद ,गोली राजभर, जाकिर अंसारी, दुर्गा राजभर आदि।

rkpnews@desk

Recent Posts

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

1 hour ago

पत्रकारों ने सांसद विजय कुमार दुबे से लगाई गुहार, रेल यात्रा रियायत बहाल कराने की उठाई मांग

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर ने पत्रकारों को पूर्व…

1 hour ago

विश्व युवा कौशल दिवस पर रोजगार मेले में 42 युवाओं को मिला रोजगार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक…

2 hours ago

किताबों से नहीं साइबर ठगी से लिख रहा था भविष्य

B.Sc. छात्र निकला फर्जी लोन गैंग का मास्टरमाइंड, 10% कमीशन पर खुलवाए सैकड़ों खाते गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago

राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान नीति-2026: विज्ञान, नवाचार और जनभागीदारी का नया युग

गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत आज विकसित भारत- 2047 के अमृतकाल में प्रवेश कर चुका…

2 hours ago

कुशीनगर में मीडिया स्थायी समिति में प्रतिनिधित्व की मांग, मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने निदेशक सूचना को भेजा पत्र

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के पत्रकारों के अधिकारों और उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने…

2 hours ago