औद्योगिक विकास के लिए निवेश कुम्भ में निवेशकों को प्रदान किये गये एमओयू प्रमाण-पत्र

सहकारिता सेक्टर में सर्वाधिक रू 1805 करोड़ का प्राप्त हुए 02 प्रस्ताव

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था के आकार को वन ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ाने के उद्देश्य से देश तथा विदेशों से पूंजी निवेश आकर्षित करने हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा, जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन, उद्यमियों, निर्यातकों एवं व्यापारियों के सक्रिय सहयोग तथा अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासो से जिला प्रशासन एवं जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र बहराइच के सौजन्य तथा आई.आई.ए. चैपटर एवं उद्योग व्यापार मण्डल बहराइच के सहयोग से आयोजित निवेश कुम्भ के दौरान आकांक्षात्मक जनपद बहराइच में अब तक रू 4529.61 करोड़ के कुल 173 निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए जिसके सापेक्ष 14 सेक्टरों में रू 4470.61 करोड़ के 166 निवेश प्रस्ताव को एमओयू प्रमाण-पत्र निर्गत किये गये है। जिसके सापेक्ष प्रत्यक्ष रूप से 83090 लोगों को रोज़गार के अवसर प्राप्त होंगे।
सेक्टरवार प्राप्त निवेश प्रस्तावों के सापेक्ष वितरित किये गये एमओयू प्रमाण-पत्र के वितरण की जानकारी देते हुए डीएम डॉ. चन्द्र ने बताया कि सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन सेक्टर अन्तर्गत रू 1132 करोड़ लागत के 71 निवेश प्रस्ताव, उद्यान विभाग अन्तर्गत अन्तर्गत रू 170 करोड़ लागत के 23, दुग्ध एवं डेयरी विकास सेक्टर अन्तर्गत रू 100.21 करोड़ लागत के 09, हाउसिंग सेक्टर अन्तर्गत रू 400 करोड़ लागत के 08, पर्यटन विकास सेक्टर अन्तर्गत रू 77 करोड़ लागत के 06, अतिरिक्त उर्जा सेक्टर अन्तर्गत रू 635 करोड़ लागत के 02, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेक्टर अन्तर्गत रू. 25 करोड़ लागत के 02 तथा आई.टी. एण्ड इलेक्ट्रनिक्स सेक्टर अन्तर्गत रू 25 करोड़ लागत के 02 निवेश प्रस्तावों के सापेक्ष निवेशकों को एमओयू प्रमाण-पत्र निर्गत किये गये है। जिससे लगभग 12131 लोगों को रोज़गार के अवसर प्राप्त होंगे।
इसी प्रकार फारेस्ट सेक्टर अन्तर्गत रू 69.90 करोड़ लागत के 10 निवेश प्रस्ताव, मत्स्य सेक्टर अन्तर्गत रू 01 करोड़ लागत के 01, सहकारिता सेक्टर अन्तर्गत रू 1805 करोड़ लागत के 02, तकनीकी शिक्षा सेक्टर अन्तर्गत रू 17.50 करोड़ लागत के 04, पशुपालन एवं पशुधन विकास सेक्टर अन्तर्गत रू 26 करोड़ लागत के 26, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सेक्टर अन्तर्गत रू 02 करोड़ लागत के 01 तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सेक्टर अन्तर्गत रू 02 करोड़ लागत के 01 निवेश प्रस्ताव के सापेक्ष निवेशकों को एमओयू प्रमाण-पत्र निर्गत किये गये है। जिससे लगभग 70959 लोगों को रोज़गार के अवसर प्राप्त होंगे। इस प्रकार कुल 14 सेक्टर अन्तर्गत रू 4470.61 करोड़ लागत के 166 निवेश प्रस्ताव जिसके द्वारा लगभग 83090 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोज़गार के अवसर उपलब्ध होंगे।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने जिले के अधिकारियों को निदेश दिया है कि निवेश प्रस्तावों के सम्बन्ध में निवेशकों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं समयबद्धता के साथ समाधान कराया जाय। निवेश प्रस्तावों को धरातल पर क्रियान्वित करने हेतु अपेक्षित सभी प्रकार अनुमतियों एवं अनापत्तियों को समयान्तर्गत निर्गत किया जाये ताकि औद्योगिक इकाईयों की स्थापना का कार्य जिले में सरलता पूर्वक हो सके। डीएम डॉ. चन्द्र ने सभी निवेशकों को आश्वस्त किया कि शासन की मंशानुरूप उन्हें अनुमन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

8 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

8 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

8 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

8 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

8 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

8 hours ago