कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण

छात्राओं को डीएम के हाथों मिली कम्बल की सौगात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l कस्तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालय के पठन-पाठन की गुणवत्ता, छात्राओं के रहने, खाने, नाश्ते तथा सुरक्षा इत्यादि का जायज़ा लेने के उद्देश्य से विकास खण्ड तेजवापुर अन्तर्गत स्थापित केजीबीवी का जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। आवासीय विद्यालय पहुंचने पर डीएम डॉ. चन्द्र ने मौजूद छात्राओं से रूबरू होते हुए उनका तथा उनके परिवार का कुशल क्षेम पूछा तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं के बारे में फीड बैक भी प्राप्त किया।
डीएम डॉ. चन्द्र ने विद्यालय के हास्टल का निरीक्षण करते हुए बेसिक शिक्षा व क्षेत्र पंचायत को आवश्यकतानुसार भवन का कायाकल्प कराए जाने के निर्देश दिये। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान डीएम ने सभी छात्राओं को बिस्किट तथा छात्रावास में रह कर शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं को कम्बल का वितरण भी किया। विद्यालय के चैकीदार द्वारा वेतन से सम्बन्धित समस्या से अवगत कराए जाने पर डीएम ने मौके पर मौजूद बीएसए को समस्या का समाधान कराए जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी, क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पाण्डेय, बीडीओ अजय प्रताप सिंह, बीईओ अखिलेश कुमार वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

7 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

7 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

7 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

7 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

7 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

7 hours ago