मोटर साइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 04 घटनाओं का खुलासा करते हुए 02 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)थाना गौरीबाजार पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी की चार घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की एक मोटर साइकिल, घटना में प्रयुक्त एक अन्य मोटर साइकिल, ₹13,000 नकद, एक फर्जी नंबर प्लेट और चार मास्टर चाबियां बरामद की हैं।

ये भी पढ़ें – सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: महराजगंज से 10 श्रद्धालुओं का दल गुजरात रवाना

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना गौरीबाजार में दर्ज एक मोटर साइकिल चोरी के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चीनी मिल ग्राउंड के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
घटना 16 अप्रैल 2026 की है, जब वादी अपनी बजाज प्लेटिना मोटर साइकिल खड़ा कर कुछ देर के लिए गया था और वापस आने पर वाहन गायब मिला। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

ये भी पढ़ें – विदाई समारोह में भावुक हुए छात्र, नए सफर के लिए मिली प्रेरणा

पूछताछ में आरोपियों ने जिले और आसपास के क्षेत्रों से मोटर साइकिल चोरी की अन्य घटनाओं को भी स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि चोरी की गई गाड़ियों को बिहार बॉर्डर के पास अलग-अलग लोगों को बेचा जाता था और प्राप्त धनराशि को आपस में खर्च कर दिया जाता था। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पहले भी कई चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं, जिनमें अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम ने इस सफल खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Editor CP pandey

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

8 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

18 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

18 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago