संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09 दिसम्बर 2023 के तैयारियों के बावत मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के जज/पीठासीन अधिकारी विश्वनाथ ने नोडल अधिकारी लोक अदालत जैनुद्दीन अंसारी एवं प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार सिंह के साथ बैठक आहूत किया।
बैठक में जज/पाठासीन अधिकारी विश्वनाथ द्वारा बताया गया कि मोटर दुर्घटना वादों के ऐसे मामले जो सुलह समझौते के आधार निस्तारित हो सकतें हैंl उनको चिन्हित करके आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में लगाया जा रहा है। अधिक से अधिक निस्तारण हेतु पक्षकारों को 09 दिसम्बर 2023 को उपस्थित होने के बाबत नोटिस तामिला कराई जा रही है। नोडल अधिकारी लोक अदालत जैनुद्दीन अंसारी ने पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं से अपील किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण करवाने का प्रयास करें। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण समाधान का सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है। इस अवसर पर मोटर दुर्घटना विवादों के अधिवक्तागण भी मौजूद रहे।
नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…
हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…
पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…
शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…
शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…