कुपुत्रो जायेत, क्वचिदपि कुमाता न भवति — प्रधानाचार्य, जीएम एकेडमी
मातृ ऋण से हम कभी उऋण हो ही नहीं सकते –मोहन द्विवेदी
मां के जैसा दूसरा कोई प्यार दे ही नही सकता — अलका सिंह (तहसीलदार सलेमपुर)
सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
नगर के जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मातृ दिवस का आयोजन बड़े ही धूम धाम से किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष द्वारा दीप प्रज्वलन द्वारा हुआ।
तत्पश्चात अष्टमी, अनन्या, प्रियांशी, अंकिता आदि नन्हें मुन्ने छात्र छात्राओं द्वारा अनेकों मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते एवं सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने कहा कि मां केवल एक शब्द नही बल्कि बच्चे का संसार है। मां के ऋण से कोई भी कभी भी उऋण हो ही नही सकता। मां ममता की मूरत है, तो शक्ति की केंद्र भी है। आगे उन्होंने सप्तशती की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा कि कुपूत्रो जायेत् क्वचदपि कुमाता न भवति।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तहसीलदार सलेमपुर अलका सिंह ने कहा कि मां के जैसे प्यार तो कभी कोई दे ही नही सकता, मां तो अपने बच्चे के लिए अपना सर्वस्व न्योक्षवर सदैव के लिए कर देती है और इस बात का एहसास मां बनने के बाद मैने स्वयं किया। अब लगता है कि मां से बढ़कर तो इस संपूर्ण ब्रह्मांड में कोई नही है।
अभिभावक श्रीमती रिचा भदौरिया ने मां की व्याख्या पर बड़ा ही रोचक प्रकाश डालते हुए कहा कि वह केवल मां ही होती है जो स्वयं मौत के मुंह से निकलते ही पैदा होते बच्चे की रुलाई सुनकर अपने सारे दर्द एक झटके में भूल जाती है और प्रसन्न हो जाती है और उसके बाद कभी उस बच्चे के रो देने पर अपने को नहीं रोक पाती है। अनिका की अभिभावक सुमन कुशवाहा ने स्वरचित कविता प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया
इस कार्यक्रम में अभिभावक के रूप में उपस्थित वीडीओ सलेमपुर आनंद प्रकाश बहुत उत्साहित दिखे और बच्चों का उत्साहवर्धन करते रहे।
कार्यक्रम की कड़ी में मातृ दिवस पर अनेकों नृत्य नर्सरी काव्यांश, प्रियांशी, शिवांश, अंशी, समृद्धि, शौर्य,आरवी, युविका, दिव्यांश, सुमित, अथर्व, नैंसी, परिधि, पूर्वी, श्रृष्टि, अनिका, सम्यक, स्तुति, प्रज्ञा, अक्षत आदि छात्र छात्राओं और उपस्थित मातृ शक्तियों द्वारा भी प्रस्तुत हुए जिस पर सभी उपस्थित दर्शक भाव विभोर नजर आए। सबने अपनी मां की श्रद्धा को याद करते हुए कार्यक्रम का खूब आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन भारती सिंह, शिवांगी मिश्रा एवं श्वेता राज ने किया।
इस मौके पर विद्यालय की सभी शिक्षिकाए एवं सैकड़ों को संख्या में मातृ शक्ति के रूप में महिला अभिभावक उपस्थित थीं।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर में गन्ना खेत में आग लगने की बड़ी घटना सामने…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनपद मऊ में किशोरी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की धनघटा तहसील के छपरा पूर्वी गांव में…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में देवरिया…
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे कुशीनगर डुप्लीकेट…
मऊ ( राष्ट्र की परम्परा) जनपद के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशी पुरा मुहल्ले…