लोकसभा चुनाव को धार देने को हुयी बैठक

विपक्ष मान चुका है अभी अपनी हार-विधायक

भटनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी भटनी मण्डल के कार्यकर्ताओं की बैठक बाबा मैरेज हाल भटनी में हुयी।जिसमें चल रहे लोकसभा चुनाव में और तेजी लाने की रणनीति बनाई गई ।
बैठक को सम्बोधित करते हुये विधायक रामपुर कारखाना सुरेन्द्र चौरसिया ने कहा कि इस चुनाव में विपक्ष अभी से हार मान चुका है।सौ में साठ हमारा वोट है शेष वोट में बटवारा है और उस बटवारे में भी आधा हमको मिले इसका प्रयास हमको करना है।इसके लिये जनधन,उज्ज्वला,किसान सम्मान निधि,मुफ्त राशन,प्रधानमंत्री आवास,मुद्रा ऋण,आयुष्मान जैसी योजनाओं के लाभार्थियों से सम्पर्क-संवाद करें और उन्हें प्रेरित करे कि वे भी लोगो को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिये प्रेरित करे।


भाजपा नेता,प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी ने उम्मीदवार मुझे नही आप कार्यकर्ताओं को बनाया है।आप सभी अपने को शशांक मानकर इस चुनाव रूपी रण में विपक्ष का सामना करें और अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिये उत्साहित करे।
विधानसभा प्रभारी निशिरंजन तिवारी ने कहा कि 1 जून को सबसे अधिक मत भटनी मण्डल से पड़े इसके लिये हम लोग हर बूथ पर 3-4 लोगो की टोली बनाकर काम करे।
इस दौरान डा.संजीव शुक्ला,योगेश प्रजापति,अम्बिकेश पाण्डेय,उपेन्द्र तिवारी,मुन्ना गुप्ता,अशोक गुप्ता,रमेश वर्मा,अजय दूबे वत्स,हितेंद्र तिवारी,दिवाकर मिश्रा,अमित मिश्रा,अभयनाथ तिवारी,प्रतीक मिश्रा,विनोद दीक्षित,आशीष पासवान,गिरधारी तिवारी आदि उपस्थित रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

4 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

5 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

5 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

5 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

5 hours ago

जिस घर में गूंज रही थीं पर्व की खुशियां, वहां पसरा मातम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…

5 hours ago