कितने भी सैलाब आए आसमां डूबता नहीं है
माँ घर पर हो तो तुलसी का पौधा सूखता नहीं है
पर माँ अभी घर नहीं है कुछ दिन बाद आयेंगी
अगर ज्यादा दिन ना आई तो तुलसी सूख जायेगी
माँ और तुलसी के बीच बड़ा गहरा नाता है
जब तक तुलसी को ना सींचे माँ को कुछ नहीं भाता है
तुलसी भी माँ का हाल इस तरह बता देती है
माँ हो उदास तो अपना एक पत्ता गिरा देती है
माँ बीमार हो तो तुलसी भी बीमार पड़ जाती है
वैसे तो हरी है पर बीमार होकर काली नजर आती है
कभी तकलीफ में माँ कुछ दिन कही रुक जाती है
तो तुलसी की डालिया भी एक ओर झुक जाती है
जब माँ बच्चों को साथ लेकर सोती है
तुलसी भी अपने बीज खुद ही बोती है
माँ जब-जब मेरा सर प्यार से सहलाती है
तब-तब तुलसी में नई कोंपले फूट आती है
लगता है दूर रह कर आज माँ के आंसु निकल रहे है
तभी आंगन की तुलसी के कुछ पत्ते गल रहे है
कह दो माँ से मैं हर पल उनका ख्याल करता हूं
वो उदास न हो इसलिए रोज तुलसी की देखभाल करता हूं
दुआ है जल्द मौसम बदलेगा और बरसात आयेगी
तुलसी फिर से लहराएगी और माँ घर लौट आएगी
गोविंदसिंह चौधरी (पिंडवाड़ा)
डीएम ने अधिकारियों को प्रचार-प्रसार तेज करने के दिए निर्देश, तहसीलों और नगरीय निकायों में…
मेहदावल, खलीलाबाद और धनघटा विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम सूची प्रकाशित, वेबसाइट पर भी मिलेगी जानकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग ने शोध के क्षेत्र…
पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, पॉक्सो एक्ट, महिला हेल्पलाइन और निःशुल्क…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत…
कुछ लोग दुनिया से विदा होकर भी इतिहास में जीवित रहते हैं। उनके विचार, कर्म…