बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
भलुही टीम ने रोचक मुकाबले मे टाईब्रेकर के माध्यम से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल मे बनाई जगह पूर्व माध्यमिक विद्यालय भलुही मे आयोजित अंतर जनपदीय फुटबॉल टूर्नामेंट मे सोमवार को जयहिंद स्पोर्टिंग क्लब भलुही एवं गौरी भैया स्पोर्टिंग क्लब सागरपाली के बीच नाकआउट दौर का एक अहम मुकाबला खेला गया दोनों टीम शानदार खेल का प्रदर्शन करते गोल करने के प्रयास करते रहे 20 वें मिनट मे भलुही टीम के आर्यन सिंह ने एक बेहतरीन पास पर शानदार गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी।मध्यांतर तक भलुही टीम 1- 0 से आगे रही मध्यांतर के बाद सागरपाली टीम के अजीत साहनी ने 15 वें मिनट मे फील्ड गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। रोचक व संघर्षपूर्ण मुकाबले मे निर्धारित 45– 45 समय के बाद दोनों टीम एक एक गोल पर बराबरी पर रही दस मिनट अतिरिक्त समय देने के बाद भी हार जीत का फैसला नहीं होने से टाईब्रेकर के माध्यम से दोनों टीम को 5–5 पेनाल्टी शूटआउट दिया गया जिसमें भलुही टीम ने पांचों शूटआउट को गोल में बदल दिया जबकि सागरपाली मात्र 3 गोल ही कर पाई इस प्रकार भलुही ने सागरपाली को 6—4 से हराकर अंतिम चार में जगह बना ली मैच रेफरी अमल कुंवर रहे मैन ऑफ द मैच भलुही टीम के स्टार प्लेयर आर्यन सिंह को दिया गया इसके पूर्व आज के मुख्य अतिथि संग्राम सिंह यादव विधायक फेफना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया विशिष्ट अतिथि लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी रहे जिला फुटबॉल एसोशिएशन के सचिव अरविंद सिंह ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को अंग वस्त्र देकर तथा राकेश सिंह गामा ने स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया टूर्नामेंट के आयोजक रोहन सिंह ने आगन्तुक अतिथियों,खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया सोमवार के मैच मे आयोजन समिति के अध्यक्ष रोहन सिंह सहित राम जी सिंह, अभिषेक सिंह, सुनील यादव, डिंपल सिंह, मोहित सिंह, बिट्टू वर्मा, विकास यादव, राजू राय आदि की सक्रिय भूमिका रही।
मैच का लाइव कमेंट्री समरेंद्र सिंह रोशन एवं राहुल सिंह सिकी ने किया।
राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…
सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…