मासूम को गोद में लेकर डीएम कार्यालय पहुंची माँ

सिकंदरपुर में 35 से अधिक अवैध जच्चा-बच्चा केंद्र संचालित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सहुलाई तकिया (थाना पकड़ी) की खुशबू देवी अपने दूधमुंहे बच्चे को गोद में लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के दरबार में पहुँची और झोलाछाप डॉक्टर पर जबरन ऑपरेशन कर हालत बिगाड़ने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने मामले की जांच सीएमओ को सौंपी है।
पीड़िता का कहना है कि डॉ. अजय यादव ने बिना जांच जबरन ऑपरेशन किया, जिससे उसकी नस कट गई और हालत गंभीर हो गई। इलाज पर 20 हजार रुपये खर्च बताए गए, लेकिन मदद की गुहार लगाने पर डॉक्टर ने गाली-गलौज कर परिजनों को भगा दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि सिकंदरपुर क्षेत्र में करीब 35 अवैध जच्चा-बच्चा केंद्र चल रहे हैं, जहां झोलाछाप खुलेआम ऑपरेशन और डिलीवरी कर रहे हैं। तीन माह पहले भी लापरवाही से एक प्रसूता की मौत हो चुकी है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा या खानापूर्ति तक ही सीमित रहेगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

21 hours ago

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

3 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

3 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

3 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

4 days ago