नगर पालिका छेत्र में अधिकांश वाटर कूलर खराब ,पानी के लिए तरस रहे है आम जन

उतरौला,बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)
उतरौला नगर पालिका क्षेत्र में ठंडे पानी की आपूर्ति के लिए मुख्य स्थानों पर लगाए गए अधिकांश वाटर कूलर खराब हैं। इनसे पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में बाजार आने वाले राहगीर पीने के ठंडे पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। नगर पालिका क्षेत्र में मुख्य सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर लगे हुए हैं। इनमें से अधिकांश वाटर कूलर खराब हैं। कुछ वाटर कूलर चालू हैं, लेकिन उनमें से ठंडे पानी की जगह सादा पानी की ही आपूर्ति हो रही है। सड़क किनारे लगे वाटर कूलर गर्मी में राहगीरों को राहत देते हैं। लोगों का आरोप है कि खराब चल रहे वाटर कूलरों को शिकायत के बाद भी सही नहीं कराया गया है। गर्मी में ठंडे पानी की मांग बढ़ी है। खराब वाटर कूलर सही कराने के लिए नगर पालिका ने कोई पहल तक नहीं की है।
करबला के निकट मोटे शाह बाबा के मजार के बाहर लगवाया गया वाटर कूलर पिछले एक महीने से खराब है। दरगाह पहुंचने वाले जायरीनों व अकीदतमंदों को इस भीषण गर्मी में ठंडे पानी के लिए भटकना पड़ता है। खराब वाटर कूलर शोपीस बना हुआ है। वाटर कूलर सही कराए जाने से लोगों को राहत मिलेगी। टैक्सी स्टैंड पर लगे वाटर कूलर का फिल्टर खराब है जिस कारण लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। वाटर कूलर के पास गंदगी व्याप्त होने वाह पानी फिल्टर ना होने से लोगों इसका ठंडा पानी का उपयोग करने से कतरा रहे हैं। मजबूरन बोतलबंद पानी खरीद कर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। दुकानदारों, यात्रियों, राहगीरों को ठंडे पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। भीमराव अंबेडकर चौराहे पर लगा वाटर कूलर का भी फिल्टर काम नहीं कर रहा है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से वाटर कूलर के आसपास सड़क पर ही पानी जमा रहता है। जिससे वाटर कूलर से पानी लेने में लोगों को दुश्वारियां होती है।
बस स्टैंड परिसर में परिवहन निगम का भी वाटर कूलर खराब चल रहा है।
समाजसेवी एजाज मलिक ने कहा कि नगर पालिका द्वारा लगवाए गए वाटर कूलर सही कराया जाना चाहिए। सभी वाटर कूलर का रखरखाव, व्यवस्था का नियमित देखभाल होना चाहिए। वाटर कूलर के पास लगे गंदगी देख प्रतिदिन सफाई व जलजमाव ना हो इसके लिए जल निकासी की व्यवस्था करानी चाहिए। ताकि परेशानी से लोगों को राहत मिल सके। खराब वाटर कूलर सही कराना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। वाटर कूलर चालू होने से राहगीरों को ठंडा पानी मिल सकेगा। अधिशासी अधिकारी राजमणि वर्मा ने कहा कि वाटर कूलर में जो भी कमियां हैं शीघ्र दुरुस्त कराया जाएगा। पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता ने नगर पालिका कर्मियों को वाटर कूलर के बेहतर रखरखाव उसके आसपास फैली गंदगी का तत्काल सफाई कराए जाने और जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए जल निकासी की व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

Petrol Price Hike: मिडिल ईस्ट संकट का असर, प्रीमियम पेट्रोल महंगा—दिल्ली से मुंबई तक जानें नए रेट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत में…

2 hours ago

आधी रात में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दहला जौनपुर, घर में लगी भीषण आग—गृहस्वामी गंभीर झुलसे, लाखों का नुकसान

मुंगरा बादशाहपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज (पुराना डाकखाना गली) में…

2 hours ago

देवरिया के कालीचरण घाट पर समाजसेवी की पहल, हैंडपंप ठीक कर लगाया पीपल का पौधा—पर्यावरण का दिया संदेश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के कालीचरण घाट पर पेयजल समस्या और पर्यावरण संरक्षण को…

3 hours ago

बलिया में फरार आरोपी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर पर मुनादी—कुर्की की तैयारी तेज

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम कठौरा में फरार चल रहे आरोपी…

3 hours ago

संत कबीर नगर: ट्रक की टक्कर से कंबाइन मशीन पुल से गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित नेशनल…

3 hours ago

तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन की हालत गंभीर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

10 hours ago