उतरौला(बलरामपुर) विगत दिनों लखनऊ कचहरी में दिन दहाड़े हुए निर्मम हत्या से उतरौला पुलिस प्रशासन ने कोई सीख नहीं ली। सिविल जज उतरौला जनपद बलरामपुर में स्थित दो न्यायालय कार्यरत होने पर न्यायालय की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। इसी कैम्पस में सीओ कार्यालय भी है।
उतरौला कस्बे में दो न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन उतरौला के कार्यरत हैं विगत दिनों लखनऊ के न्यायालय में दिन दहाड़े एक माफिया जीवा की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना पर शासन चौकन्ना हो गया और प्रदेश के सभी न्यायालयों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने का आदेश दिया गया। इस आदेश पर जनपद के जिला अदालतों पर वादकारी, अधिवक्ता व अन्य सभी लोगों की सघन तलाशी कर न्यायालय के अन्दर जाने दिया जाता है लेकिन सिविल जज जूनियर डिवीजन उतरौला के दो न्यायालय होने पर न्यायालय की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। न्यायालय के मुख्य द्वार पर मेडल डिक्टेटर नहीं लगाया गया है। न्यायालय परिसर के अन्दर जाने के लिए सघन तलाशी के लिए किसी पुलिस कर्मचारी की तैनाती नहीं है। अपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए तारीख पेशी पर सैकड़ों नामजद अपराधी आते हैं। इससे कभी भी कोई गम्भीर वारदात कर सकते हैं। इसी न्यायालय परिसर में सीओ उतरौला का कार्यालय भी है। अधिवक्ता संघ उतरौला अध्यक्ष बीरेंद्र सिन्हा ने बताया कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा को देखते हुए सभी अधिवक्ताओं को परिचय पत्र जारी किया जा रहा है। लेकिन तहसील परिसर व दीवाना परिसर की सुरक्षा के लिए किसी पुलिस कर्मचारी की तैनाती नहीं है।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…