अनुपस्थित चल रही 30 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नोटिस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कांत राय ने बताया कि लंबे समय से आंगनबाड़ी केंद्रों पर नहीं आने वाली कार्यकत्रियों को सेवा समाप्ति से पूर्व अपना पक्ष रखने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में 30 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां चिन्हित की गई हैं, जो विगत 2 वर्ष से अधिक समय से आंगनबाड़ी केंद्र नहीं आ रही हैं। इनके न आने से आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन प्रभावित हो रहा है एवं लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किए जाने में परेशानी हो रही है। उक्त केंद्र की कार्यकत्रियों का मानदेय भी विगत कई वर्षों से आहरित नहीं हो रहा है। इन सभी कार्यकत्रियों को जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में 15 जून 2023 की सायंकाल 4:00 बजे तक विकास भवन स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है। जो कार्यकत्रियां उपस्थित नहीं होंगी उनकी सेवा नियमानुसार समाप्त कर दी जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि दो वर्ष से अधिक समय से आंगनबाड़ी केंद्र नहीं आने वाली कार्यकत्रियों में माया देवी, किरण आर्य, मनोरमा तिवारी, चंदा देवी, सीमा सिंह, चिंता देवी, आराधना सिंह, संगीता सिंह, रीता देवी, संगीता निवासी मुंडेरा तिवारी, संगीता (आंगनबाड़ी केंद्र सिरजम), गिरजा देवी, संगी मल्ल, सीमा देवी, अनीता देवी, सुमन देवी, मीना देवी, कुसुम देवी, सुनीता देवी, तेतरी देवी, रीतू देवी, निर्मला देवी, संगीता देवी पत्नी चंद्रमोहन, शायरा बानो, देवंती देवी, रिंकू शाह, गीता शर्मा, रानी भारती, पूनम व पुष्पा देवी शामिल हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

9 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

9 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

10 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

10 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

10 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

12 hours ago