श्रीदत्तगंज ब्लॉक में अधिकांश राजकीय नलकूप खराब

श्रीदत्तगंज/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड उतरौला में लगे अधिकांश राजकीय नलकूप नाली दोष,विद्युत दोष व मोटर दोष के चलते काफी दिनों से बंद पड़े हैं।जिससे किसानों के समक्ष फसलों की सिचाई को लेकर समस्या बनी हुई है।
किसानों ने बताया कि कपौवा शेर,व रैगाई में लगा राजकीय नलकूप खराब हो जाने से सिचाई ठप पड़ा है नलकूप के ठप रहने से वह सब्जी व गन्ने की सिचाई नही कर पा रहे हैं।जिससे उनकी खेती बुरी तरह प्रभावित हो रही है।ऐसे में सिचाई के लिए स्थापित राजकीय नलकूप किसानों के लिए सफेद हाथी साबित हो रहा है।इतना ही नही नलकूप की सारी नालियां क्षतिग्रस्त पड़ी है जिससे पानी कुलाबे तक नही पहुंचता।इस बारे में जब राजकीय नलकूप विभाग के अवर अभियंता से बात करने के लिए मोबाइल पर संपर्क साधा गया तो फोन नही उठा।किसान जमी उल्ला, लवकुश जायसवाल, डॉ बालक राम, कंधई,ने विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से नलकूप को ठीक कराने की मांग की है।

rkpshomnath

Recent Posts

यूपी में आसमान से आफत! 60 घंटे में 56 मौतें, 117 मकान तबाह; बाढ़ के खतरे से कई जिले अलर्ट

यूपी में बारिश का कहर: 60 घंटे में 56 मौतें, 117 मकान क्षतिग्रस्त; कई जिलों…

12 minutes ago

साबरमती से एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी, रेलवे के कायाकल्प पर अमित शाह ने गिनाईं उपलब्धियां

रेलवे में बदलाव पर अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, बोले- आंकड़ों के साथ चर्चा…

49 minutes ago

कमजोर परिवारों के बच्चों को बनाया निशाना, नामसाई में खुली तस्करी नेटवर्क की परतें

नामसाई में बाल तस्करी गिरोह का खुलासा, 47 बच्चों समेत 51 लोगों को बचायाबेहतर शिक्षा…

1 hour ago

कड़कती बिजली, तेज हवाएं और मूसलाधार बारिश… फिर भी जलभराव देखने सड़क पर उतरे देवरिया डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जब पूरा शहर तूफानी बारिश से बचने के लिए घरों में…

5 hours ago