हर गाँव व हर गलियों में हो मच्छर की दवा का छिड़काव – संतोष शुक्ला

बड़हलगंज/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
चिल्लूपार अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा.के जिला प्रभारी व सपा युवजनसभा के निवर्तमान जिला सचिव,पूर्व प्रतिनिधि क्षेत्र पंचायत सदस्य नेतवार पट्टी गांव निवासी- संतोष शुक्ला ने, सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति द्वारा कहां हैं,की हर गाँव, हर क्षेत्र, हर गलियों में मच्छर की दवा का छिड़काव होना बहुत ही आवश्यक है! क्यों कि इस समय मच्छरों की संख्या बहुत अधिक हो चुकी हैं,जिससे क्षेत्र के लोंग मलेरिया,डेंगू ,जैसी बीमारियों से भयभीत हैं,बहुत सें लोगों को मच्छरों की वजह से मलेरिया,डेंगू, चिकनगुनिया, और जीका जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। शुक्ला ने कहां हैं की ये सभी बीमारियां गर्भावस्था में खतरनाक हो सकती हैं और संभावित जटिलताएं पैदा कर सकती हैं, मगर यदि आप मच्छरों को खुद से दूर रखें तो इन सभी बीमारियों से बचा जा सकता हैं। शुक्ला ने कहां घर और आसपास की जगहों में सफाई रखें
मच्छर ठहरे हुए पानी में पनपते हैं। मच्छर के अंडों से मच्छर निकलने में सात से 10 दिन का समय लगता है।
इसलिए, समय-समय पर पानी के पात्रों में पानी बदलते रहें। पानी जमा होने की जगहों पर, जैसे कि खुली हुई नालियों, छोटे तालाबों और ऐसी अन्य जगहों पर केरोसीन तेल की कुछ बूंदें डाल दें।मच्छरों को मारने वाली दवा का नियमित रूप से छिड़काव भी मच्छरों को पनपने से रोकता है।इन सभी चीजों के बचाव के लिए हर ग्राम प्रधानों को चाहिए, की अपने- अपने ग्रामसभाओं में हर पंद्रह दिनों में एक दिन दवा का छिड़काव करवाना चाहिए। तथा केवल दवा का छिड़काव सड़क पर नहीं हर गाँव हर गलियों हर मोहल्ले में होना अतिआवश्यक हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago