मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: पुलिस का आमजन से संवाद, 289 व्यक्तियों व 171 वाहनों की जांच

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में विश्वास की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रातः 05:00 बजे से 08:00 बजे तक जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित हुआ।

अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों द्वारा मॉर्निंग वॉक पर निकले नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया गया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना, मित्र पुलिसिंग की भावना को सुदृढ़ करना तथा छोटे-मोटे विवादों का त्वरित समाधान करना रहा।

इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग में चोरी की गाड़ियों की पहचान, तीन सवारी के विरुद्ध कार्रवाई, मोडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों के चालान, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर कार्रवाई तथा अवैध असलहा व मादक पदार्थों पर विशेष निगरानी रखी गई।

पुलिस द्वारा संवाद के दौरान नागरिकों को मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया, जिस पर जनसामान्य ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। अभियान के दौरान जनपद के कुल 15 स्थानों पर चेकिंग की गई, जिसमें 289 व्यक्तियों एवं 171 वाहनों की जांच की गई।

जनपदीय पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि आमजन की सुरक्षा, शांति एवं विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा सके।

ये भी पढ़ें https://rkpnewsup.com/irans-rebellion-escalates-over-500-deaths-in-three-weeks-trump-warns-of-military-action/

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बुलडोजरों से पुष्पवर्षा से लेकर बूथ बैठक तक, मेरठ में भाजपा ने दिखाया बड़ा शक्ति प्रदर्शन

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…

8 hours ago

मोबाइल से चिप तक भारत का बढ़ता दबदबा, सेमीकंडक्टर उद्योग को सतर्क रहने की सलाह

AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…

9 hours ago

स्कूल के क्लासरूम में शिक्षिका को गोली, युवक ने खुद को भी मारी गोली

लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…

10 hours ago

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

11 hours ago