पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन में देवरिया पुलिस द्वारा मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान जारी

सभी थाना प्रभारियों/थानाध्यक्ष द्वारा मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के तहत की गयी चेकिंग ।

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद में शांति/सुरक्षा/कानून व्यवस्था को सुदृढ़ तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना बनाये रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक(उत्तरी) दीपेन्द्र नाथ चौधरी एवं अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा टीम बनाकर आज दिनांक 21.03.2025 को समय 06.00 से 08.00 बजे तक “मार्निंग वॉकर चेकिंग” अभियान के तहत चेकिंग की गयी । इस चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य चोरी की गाड़ी पकड़ना, तीन सवारी के खिलाफ कार्रवाई करना, मोडिफाइड साइलेंसर वाले दुपहिया वाहनों का चालान, नाबालिकों द्वारा दो पहिया तीन पहिया सवारी चलने के खिलाफ कार्यवाही ,महिलाओं बच्चियों पर फब्तियां करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करना, तेज आवाज पर बजने वाले लाउडस्पीकर के खिलाफ कार्यवाही करना, अवैध असलहा अथवा अवैध मादक पदार्थ पकड़ना आदि रहा । जिले किए गए जांच के दौरान भिन्न थाने पर निम्न कार्यवाहियां हुई - 
थाना कोतवाली द्वारा 03 स्थान पर 37 व्यक्तियों एवं 20 वाहनों को चेक किया गया। थाना रामपुर कारखाना द्वारा 02 स्थानों पर 62 व्यक्तियों एवं 40 वाहनों को चेक किया गया। थाना तरकुलवा द्वारा 01 स्थानों पर 25 व्यक्तियों एवं 17 वाहनों को चेक किया गया। थाना बघौचघाट द्वारा 01 स्थान पर 15 व्यक्तियों एवं 10 वाहनों को चेक किया गया। थाना महुआडीह द्वारा 01 स्थानों पर 30 व्यक्तियों एवं 13 वाहनों को चेक किया गया। थाना रुद्रपुर द्वारा 02 स्थानों पर 33 व्यक्तियों एवं 14 वाहनों को चेक किया गया। थाना गौरीबाजार द्वारा 02 स्थानों पर 48 व्यक्तियों एवं 26 वाहनों को चेक किया गया। थाना मदनपुर द्वारा 02 स्थानों पर 25 व्यक्तियों एवं 13 वाहनों को चेक किया गया। थाना एकौना द्वारा 01 स्थानों पर 19 व्यक्तियों एवं 12 वाहनों को चेक किया गया। थाना सलेमपुर द्वारा 02 स्थानों पर 32 व्यक्तियों एवं 18 वाहनों को चेक किया गया। थाना लार द्वारा 01 स्थानों पर 25 व्यक्तियों एवं 20 वाहनों को चेक किया गया। थाना खुखुन्दू द्वारा 01 स्थानों पर 20 व्यक्तियों एवं 18 वाहनों को चेक किया गया। थाना बरियारपुर द्वारा 01 स्थानों पर 25 व्यक्तियों एवं 15 वाहनों को चेक किया गया। थाना भाटपाररानी द्वारा 01 स्थानों पर 18 व्यक्तियों एवं 12 वाहनों को चेक किया गया। थाना भटनी द्वारा 02 स्थानों पर 30 व्यक्तियों एवं 16 वाहनों को चेक किया गया। थाना बनकटा द्वारा 01 स्थानों पर 28 व्यक्तियों एवं 15 वाहनों को चेक किया गया। थाना श्रीरामपुर द्वारा 01 स्थानों पर 15 व्यक्तियों एवं 07 वाहनों को चेक किया गया। थाना मईल द्वारा 02 स्थानों पर 30 व्यक्तियों एवं 18 वाहनों को चेक किया गया। थाना भलुअनी द्वारा 02 स्थानों पर 20 व्यक्तियों एवं 15 वाहनों को चेक किया गया। थाना सुरौली द्वारा 01 स्थानों पर 19 व्यक्तियों एवं 12 वाहनों को चेक किया गया। इस प्रकार जनपदीय पुलिस द्वारा उक्त चेकिंग अभियान के दौरान जनपद में कुल 31 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 577 व्यक्तियों व 347 वाहनों की चेकिंग की गयी और नियमों का पालन न करने वाले 12 वाहनों का ई-चालान भी किया गया ।
Karan Pandey

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

6 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

6 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

7 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

9 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

10 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

10 hours ago