मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान, 339 लोगों व 216 वाहनों की जांच

आमजन से संवाद कर पुलिस ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा जनमानस में विश्वास की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में सोमवार को “मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” चलाया गया।
यह अभियान दिनांक 30 दिसंबर 2025 को प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित किया गया। अभियान के तहत सभी थाना प्रभारी एवं थानाध्यक्षों द्वारा मॉर्निंग वॉक पर निकले नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया गया तथा उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।पुलिस अधिकारियों ने सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से छोटे-मोटे विवादों को मौके पर ही सुलझाने का प्रयास किया और मित्र पुलिसिंग की भावना को मजबूत किया। साथ ही अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई।चेकिंग के दौरान चोरी की गाड़ियों की पहचान, तीन सवारी चलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर वाले दोपहिया वाहनों का चालान, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर कार्रवाई तथा अवैध असलहा व मादक पदार्थों पर निगरानी रखी गई।पुलिस द्वारा नागरिकों को मॉर्निंग वॉकर अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया, जिस पर जनसामान्य ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया।अभियान के दौरान जनपद में कुल 17 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 339 व्यक्तियों एवं 216 वाहनों की जांच की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के जनहितकारी अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, जिससे आमजन की सुरक्षा, शांति एवं विश्वास सुनिश्चित किया जा सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

महराजगंज के घुघली के लाल डॉ. अनोज यादव को पीएचडी, क्षेत्र में जश्न

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत घुघली के वार्ड नं. 8 श्याम नगर निवासी छोटेलाल…

3 minutes ago

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

8 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

10 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

11 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

11 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

11 hours ago