उपडाकघर दोहरीघाट की चरमराई व्यवस्था, स्टाफ की कमी से जमाकर्ताओं में भारी आक्रोश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मऊ के दोहरीघाट उपडाकघर में अव्यवस्था अपने चरम पर पहुंच गई है। स्टाफ की भारी कमी और बार-बार नेटवर्क फेल होने के कारण लेन-देन सहित डाकघर के अधिकांश कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। पिछले तीन माह से जमाकर्ता परेशान हैं और रोजाना उपडाकघर परिसर में भीड़ और हंगामे की स्थिति बनी रहती है।

केवीपी, एमआईएस और टीडी क्लोजिंग में दो माह की देरी

डाकघर में केवीपी, एमआईएस और टीडी खातों की क्लोजिंग में दो-दो माह का समय लग रहा है। वहीं नया खाता खोलने, फिक्स्ड डिपॉजिट और केवाईसी अपडेट जैसे जरूरी कार्य भी ठप पड़े हैं। शादी-विवाह जैसे जरूरी मौकों पर लेन-देन न हो पाने से आम जनता में गहरा रोष है।

एक ही बाबू के भरोसे पूरा डाकघर

स्थिति यह है कि पूरे उपडाकघर में केवल एक बाबू ही रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट और सीमित समय के लिए लेन-देन का काउंटर संभाल रहा है। एक ही काउंटर पर जमा-निकासी, खाता क्लोजिंग, नए खाते, रजिस्ट्री और पार्सल का कार्य होने से रोज विवाद की स्थिति बन रही है।

अधिकारियों के दावे साबित हुए हवा-हवाई

प्रवर डाक अधीक्षक कृष्णानंद पाण्डेय ने एक सप्ताह पहले स्टाफ और नेटवर्क समस्या जल्द दूर करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक न तो नया स्टाफ आया और न ही नेटवर्क की समस्या सुलझी। परिणामस्वरूप हजारों खाते डंप पड़े हैं और जमाकर्ता परेशान हैं।

ये भी पढ़ें – प्राइवेट हॉस्पिटलों में मौतों की जिम्मेदारी किसकी? सरकारी मशीनरी की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

जमाकर्ताओं और अभिकर्ताओं में रोष

उपडाकपाल तीर्थराज सिंह ने बताया कि स्टाफ की कमी के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है और इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है। वहीं जमाकर्ता प्रतिमा राय, संजू, ममता, अरुण राय, संध्या देवी, चनरी देवी सहित कई लोगों ने बताया कि दो माह से उपडाकघर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सिर्फ “आज-कल” कहकर टाल दिया जाता है।

अभिकर्ताओं ने भी बताया कि आरडी, एनएससी, केवीपी और टीडी की अवधि पूरी होने पर तीन-तीन माह तक भुगतान नहीं हो पा रहा है। नेटवर्क महीने में केवल 15 दिन ही ठीक से काम करता है, जिससे महिलाओं और अभिकर्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्टाफ बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने की मांग

अभिकर्ता विवेकानंद राय, राजेश राय, ओमप्रकाश पाण्डेय, गुलाबचंद, मनोज राय, मधुबाला उपाध्याय, साधना राय, बीना राय, अनिता यादव समेत अन्य लोगों ने प्रवर डाक अधीक्षक से शीघ्र स्टाफ बढ़ाने और उपडाकघर की व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

ये भी पढ़ें – मेमू ट्रेन को बरहज से चलाने की मांग, पूर्वोत्तर रेलवे को संस्तुति पत्र भेजने पर जोर

Karan Pandey

Recent Posts

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

55 minutes ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

3 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

5 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

5 hours ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

5 hours ago