Categories: Uncategorized

डीएम ने विद्युत विभाग के योजनाओं की समीक्षा बैठक की

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में विद्युत विभाग के विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान सभी खंडों में लाइन लॉस और एटीएनसी लॉस को कम करने का निर्देश दिया। खराब मीटरों को अभियान चलाकर प्रतिस्थापित करने के लिए कहा। विद्युत चोरी के उन प्रकरणों में जिनमे विभाग को राजस्व की बड़ी क्षति हो रही है, में कड़ी कार्यवाही का निर्देश दिया। बड़े बकायेदारों के विरुद्ध आर.सी. जारी करवाने के लिए भी कहा। स्मार्ट मीटर लगाने की कार्यवाही को भी तेज करने निर्देश दिया। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का निर्देश दिया। साथ ही नेवर पेड बिल के संदर्भ प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने डिफेक्टिव बिलिंग सही करने में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर अधिशासी अभियंता नौतनवा, निचलौल और आनंदनगर, जबकि असिस्टेड बिलिंग में लक्ष्य को प्राप्त न करने पर अधिशासी अभियंता महराजगंज को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाएं और विद्युत उपभोक्ताओं के शिकायतों का निराकरण निर्धारित समय सीमा के भीतर करें।
इस दौरान बैठक में अधीक्षण अभियंता वाई.पी. सिंह, सभी एक्स.ई.एन/एसडीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…

19 minutes ago

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

1 hour ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

19 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

19 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

19 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

19 hours ago