जिलाधिकारी ने किया अस्पतालों का औचक निरीक्षण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा मंगलवार को जिला अस्पताल एवं एल 2 अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
जिसमे जिलाधिकारी ने डेंगू वार्ड, एक्स रे कक्ष, डॉक्टर्स कक्ष, पोषण पुनर्वास केंद्र, डायलिसिस सेंटर, सीटी स्कैन केंद्र व विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया।
इस क्रम में जिलाधिकारी ने मरीजों से बातचीत की उनसे संबंधित रजिस्टर को चेक किया, डॉक्टर्स की उपस्थिति जानी। डेंगू वार्ड में जिलाधिकारी ने मरीजों के प्लेटलेट्स, फीवर की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि टेस्टिंग समय से हो। एक्स-रे कक्ष में डिजिटल एक्स रे के बारे में पूछताछ की। प्रतिदिन कितने एक्स-रे हो जाते हैं के बारे में जाना। डॉक्टर्स कक्ष में जिलाधिकारी ने डॉक्टर की उपस्थिति को देखा, साफ सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इस क्रम में नेत्र चिकित्सक , फिजीशियन, अस्थि रोग विशेषज्ञ, मानसिक रोग, संचारी रोग विशेषज्ञ आदि के कक्ष में गए व उनके रजिस्टर को चेक किया।
पोषण पुनर्वास केंद्र में जिलाधिकारी ने बच्चों की संख्या जानी, बच्चों का वजन रजिस्टर देखा, व भर्ती बच्चों की संख्या, खेलने के लिए खिलौने, भर्ती तिथि के सापेक्ष अद्यतन स्थिति आदि के बारे में पूछताछ की।
डायलिसिस केंद्र के निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी ने भर्ती मरीजों के बारे में पूछताछ की।
जिलाधिकारी ने अस्पताल में विभिन्न वार्ड में बेड की संख्या, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों की देखभाल, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया । जिलाधिकारी ने मरीज के परिजनों हेतु पास की व्यवस्था करने को कहा जिससे अस्पताल में अनावश्यक भीड़ ना लगे। चिकित्सकीय मशीनों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग हेतु निर्देशित किया जिससे प्रतीक्षारत मरीजों की संख्या में कमी आए ।
इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा एल 2 अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया। अस्पताल के निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी महोदय महिला वार्ड, प्रसूति वार्ड, प्रयोगशाला कक्ष, पी एन सी, ए एन सी वार्ड, बच्चों के टीकाकरण कक्ष आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्रयोगशाला कक्ष में हेल्थ एटीएम का भी निरीक्षण किया वहां अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एस0 के0 वर्मा उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

46 minutes ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

53 minutes ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

55 minutes ago

बिना विपक्ष की सहमति परिसीमन नहीं! खड़गे का मोदी सरकार को चौथा पत्र, उठाए संवैधानिक सवाल

फोटो goo परिसीमन पर फिर आमने-सामने सरकार और विपक्ष! PM मोदी को खड़गे का चौथा…

1 hour ago

चुनाव सुधार से सत्ता परिवर्तन तक पहुंची लड़ाई? प्रशांत भूषण के बयान पर BJP का तीखा पलटवार

फोटो goo सत्ता परिवर्तन की मांग पर सियासी संग्राम तेज! BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का…

2 hours ago