कृषक उत्पादक संगठन की मासिक समीक्षा सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षता में कृषक उत्पादक संगठन की मासिक समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में उप देशक कृषि द्वारा बताया गया कि जनपद में कुल 31 कृषक उत्पादक संगठन एफपीओ शक्ति पोर्टल पर पंजीकृत हैं जिन्हें उनकी रेटिंग के अनुसार विभागीय योजनाओं में लाभ प्रदान किया जाता है जिसमें मुख्य रूप से बीज विधायन संयंत्र, फार्म मशीनरी बैंक, मिलेट प्रोसेसिंग यूनिट, मिलेट रिटेल शॉप, मिलेट मोबाइल शॉप इत्यादि अनुदान पर दिए जाते हैं। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा बताया गया कि कृषक उत्पादक संगठन एवं निजी कृषक को खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित किए जाने हेतु एन अनुदान पर ऋण उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था है।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि पशुपालक एवं कृषक उत्पादक संगठन के सदस्य जैविक खेती किए जाने हेतु देसी गाय का पालन करें जिन्हें छोटी इकाइयों पर पशुपालन हेतु अनुदान दिया जाता है। जिला प्रबंधक उद्योग केंद्र के द्वारा बताया गया कि एमएसएमई प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत 25 से 35ः तक अनुदान पर संयंत्र लगाए जाने की व्यवस्था है। जनपद के प्रमुख कृषक उत्पादक संगठन के अंतर्गत दिव्या रत्न फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी के किसानों द्वारा भरवा मिर्च की खेती की जा रही है जो आगे चलकर इसकी प्रसंस्करण यूनिट स्थापित करेंगे। आयुष रतन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा जैविक खेती, श्री अन्य की खेती की जा रही है। स्मार्ट यील्ड फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी बखिरा झील क्षेत्र के पास सब्जियों की खेती श्री अन्य की खेती सरसों की खेती को बढ़ावा दे रही है। नाथनगर एग्री टेक्नो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के द्वारा इथेनॉल बनाए जाने हेतु मक्का की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है जो गिड़ा में स्थापित डिस्टलरी यूनिट को मक्का की सप्लाई करेगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

1 hour ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

1 hour ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

2 hours ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

2 hours ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

3 hours ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

3 hours ago