डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की आयोजित हुई मासिक समीक्षा बैठक

एमओआईसी का वेतन बाधित, डीसीपीएम को नोटिस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार देर सायं सीएमओ कार्यालय स्थित धनवंतरि सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की जनवरी माह की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कार्य में लापरवाही मिलने पर डीसीपीएम को नोटिस देने तथा एमओआईसी भागलपुर के फरवरी माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने आशा की प्रभावी मॉनिटरिंग न करने एवं आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए डीसीपीएम डॉ राजेश को नोटिस देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने नियमित टीकाकरण अभियान की भी समीक्षा की। भागलपुर ब्लॉक में मीजल्स, रूबेला की पहली खुराक, पेंटा, ओपीवी, बीसीजी आदि वैक्सीन कम लगने पर उत्तरदायित्व तय करते हुए जिलाधिकारी ने एमओआईसी डॉ आरके कुशवाहा का वेतन रोकने का निर्देश दिया।

झोलाछाप, अपंजीकृत क्लीनिक एवं चिकित्सालयों के विरुद्ध की गई कार्यवाही का ब्यौरा भी डीएचएस में रखा गया। इस संबन्ध में जनवरी माह में 268 लोगों को नोटिस दी जा चुकी है। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत जनपद में जनवरी 2023 तक 39,784 संस्थागत प्रसव कराने के लक्ष्य के सापेक्ष 31,714 प्रसव कराए जा चुके हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के 14 निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कुल 5,863 क्लेम किए गए जिसमें से 4,920 क्लेम में 1 करोड़ बहत्तर लाख छत्तीस हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने शेष 571 क्लेम का निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत कार्ड गरीबों को असाध्य रोगों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रहा है। डीएम ने पात्र लोगों से आयुष्मान कार्ड बनवाने का अनुरोध भी किया।

बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ राजेश बरनवाल, सीएमएस डॉ एचके मिश्रा, सीएमएस (महिला) डॉ अल्पनारानी, डॉ बीपी सिंह, डॉ पूनम, डीपीओ कृष्णकांत, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आधुनिक दौड़ में खोती संवेदनाएं: भौतिक चमक के बीच जीवन का असली अर्थ समझने की जरूरत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आज का समय तेज रफ्तार, कड़ी प्रतिस्पर्धा और भौतिक उपलब्धियों की…

3 hours ago

रूसी तेल पर भारत को राहत: अमेरिका ने दी 30 दिन की छूट, मॉस्को से जारी रह सकेगी खरीद

वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। भारत को रूसी तेल खरीद को लेकर बड़ी राहत मिली है।…

4 hours ago

यूपी में इको टूरिज्म को मिलेगा नया पंख, सरकार ने लॉन्च किया ‘UP Eco Tourism’ मोबाइल ऐप

संत कबीर नगर/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के…

4 hours ago

सैमसन का तूफान, बुमराह का कमाल! इंग्लैंड को हराकर भारत टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते…

7 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

16 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

18 hours ago