सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा ने बजट पर प्रेसविज्ञप्ति के माध्यम से इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का स्वागत किया है। उन्होंने इस बजट को सर्वहितकारी व कल्याणकारी बताया है। बजट में सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया है।उत्तर प्रदेश के लिए प्रस्तुत वर्ष 2023-24 बजट रोजगार परक,मध्यम वर्ग ,हर समाज के गरीब वर्ग के लिए हितकारी है। सांसद ने बताया कि यह बजट समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी है। इससे आमजन को सुविधा व संपन्नता मिलेगी। यह बजट उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाई व नई दिशा प्रदान करेगा। प्रदेश में विकास की गति को और तेज करेगा। उत्तर प्रदेश देश का तेजी से यह आगे बढ़ता प्रदेश है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश ने विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश को नया स्वरुप दिया है। आज उत्तर प्रदेश देश के अन्य प्रदेशों के लिए उदाहरण स्वरुप है।
उन्होंने कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग, गरीब वर्ग, किसानों, मजदूरों, नौजवानों, छात्र छात्राओं, महिलाओं, वंचित वर्ग और पिछड़े वर्ग एवं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के हित मे है।वित्तीय वर्ष 2016-17 में जो बजट प्रस्तुत हुआ था वह ₹3.40 लाख करोड़ का था, पिछले 6 वर्ष में यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दोगुने से अधिक की वृद्धि प्रदेश के बजट में हुई है।उक्त अवसर पर मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स मौजूद रहे।
गुगल नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन…
मऊ में शादी की खुशियां मातम में बदली महमूद मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश…
फोटो स्रोत पीएस 70 लाख से ज्यादा कैश और करोड़ों की घड़ियां बरामद पटना (राष्ट्र…
रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 का रोमांच, टिकटों की कीमत ने बढ़ाई धड़कन; ₹1,600 से ₹18,000…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक रेल…
सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, विरोध करने पर फायरिंग की सूचना; पुलिस ने 5…