बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों को लेकर की गई विस्तृत चर्चा
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) विशेष किशोर पुलिस इकाई (एस.जे.पी.यू.) की मासिक समीक्षा बैठक पुलिस लाइन स्थित प्रेक्षा गृह में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ओम प्रकाश तिवारी, डिप्टी लीगल डिफेन्स प्रतिनिधि, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने की।
बैठक में किशोर न्याय अधिनियम के अनुरूप कार्य, बाल मैत्री पंजिका की अनिवार्यता, खोये-पाये बच्चों की बरामदगी, चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) को सूचना देने की आवश्यकता तथा बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह एवं बाल श्रम से संबंधित प्रकरणों में समन्वित कार्रवाई पर विस्तृत चर्चा हुई।
डॉ. संजय गुप्ता, नोडल मेडिकल ऑफिसर ने उम्र निर्धारण में सहयोग का आश्वासन दिया, जबकि वन स्टॉप सेंटर की टीम ने पीड़ित महिलाओं/बालिकाओं के संरक्षण संबंधी जानकारी साझा की।
बैठक में डी.सी.पी.यू., ए.एच.टी.यू., चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, बाल कल्याण समिति एवं समस्त थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…
कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…
स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…