विश्वकर्मा समाज की मासिक बैठक सम्पन्न

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
देवभूमि विश्वकर्मा समाज की मासिक बैठक रविवार को कोषाध्यक्ष, श्यामानन्द शर्मा के आवास पर अध्यक्ष श्रीनिवास विश्वकर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए संरक्षक रामबरन विश्वकर्मा ने कहा कि, विश्वकर्मा समाज के छात्रों को शिक्षा में एवं समाज के गरीब एवं निर्धन परिवार को, हर संभव मदद किया जाएगा। वही अध्यक्ष श्रीनिवास विश्वकर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, जनपद स्तर पर भव्य विश्वकर्मा पूजा कराने का कार्य यह संगठन करेगा। इसके साथ ही साथ रुद्रपुर विश्वकर्मा मंदिर ,निर्माण समिति के महासचिव तारकेश्वर विश्वकर्मा ने संगठन को तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर मजबूत कर, एकजूट होने पर जोर दिया।
इसी क्रम में प्रभुनाथ विश्वकर्मा, राम अशीष विश्वकर्मा, महेश विश्वकर्मा आदि ने भी अपने विचार रखे।
इसके पूर्व कोषाध्यक्ष श्यामानन्द शर्मा द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं आगंतुकों को अंगवस्त्र एवं कैलेंडर देकर स्वागत किया।
विगत माह की बैठक के बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए, बैठक का संचालन महासचिव चंद्रभान विश्वकर्मा ने किया।
इस अवसर पर प्रदीप विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, राजन विश्वकर्मा, रूद्रदेव विश्वकर्मा, तारकेश्वर विश्वकर्मा, गुलाब विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, रामदुलारे विश्वकर्मा, राम अशीष विश्वकर्मा, कृष्ण देव विश्वकर्मा, सुरेंद्र विश्वकर्मा, महेश विश्वकर्मा, धर्मराज विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, जनार्दन विश्वकर्मा, विवेकानन्द शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

6 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

6 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

6 hours ago

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

7 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतत विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…

7 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 47.10 प्रतिशत सुनवाई पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

7 hours ago