उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से, हंगामे के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश विधानसभा का बहुप्रतीक्षित मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह सत्र मात्र चार दिनों का होगा, लेकिन इसकी कार्यवाही कई मामलों में विशेष रहने वाली है। सत्र के दौरान एक दिन विधानसभा की कार्यवाही लगातार 24 घंटे तक चलेगी, जो राज्य के संसदीय इतिहास में एक अहम पहल होगी।

सरकार इस दौरान अपने-अपने विभागों के विजन डॉक्यूमेंट पेश करेगी, जिसके माध्यम से आगामी वर्षों के विकास रोडमैप को सार्वजनिक किया जाएगा। 13 अगस्त को विधानसभा और विधान परिषद – दोनों सदनों में विजन डॉक्यूमेंट पर विस्तृत चर्चा होगी।

वहीं, विपक्ष इस सत्र में सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है। स्कूलों के विलय, पीडीए (प्राथमिक शिक्षा) कक्षाओं, और बिजली के निजीकरण जैसे मुद्दों पर विपक्ष हंगामा करने की योजना बना रहा है। इसके अलावा, महंगाई, कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी के मुद्दों पर भी सरकार को कठघरे में खड़ा किया जा सकता है।

राजनीतिक हलकों में यह माना जा रहा है कि सीमित अवधि का यह सत्र भी तीखी नोकझोंक, आरोप-प्रत्यारोप और गरमागरम बहसों का गवाह बनेगा। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपने-अपने मुद्दों को लेकर सदन में आक्रामक रुख अपनाने वाले हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

वाराणसी में ATS का बड़ा ऑपरेशन, 30 लाख के इनामी TPC कमांडर बृजेश गंझू की मौत

https://twitter.com/ANI/status/2101582385468895527?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101582385468895527%7Ctwgr%5Ea036b71a0b25bab54e2c08e57c3608954dceed97%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-30978208441138787552.ampproject.net%2F2608131752000%2Fframe.html वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार तड़के उत्तर प्रदेश एटीएस…

11 minutes ago

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW बनी हादसे का शिकार, तीन ने गंवाई जान

नशे में ड्राइविंग या तेज रफ्तार बनी वजह? पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का…

19 minutes ago

पीपल के पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, सोनौली में मचा हड़कंप

एसएसबी मार्ग पर उमड़ी भीड़, जवानों ने लोगों को हटाकर बनाई सुरक्षित दूरी, वन विभाग…

4 hours ago

ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर पंचायत राज मंत्री को सौंपा मांगपत्र

मानदेय, विकास कार्यों के भुगतान समेत छह मांगों को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान…

4 hours ago

धमकी और रुपयों की मांग से परेशान किशोर ने दी जान

परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर जताया आक्रोश, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज शाहजहांपुर…

4 hours ago

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अल्पकालीन विस्तारक योजना कार्यशाला आयोजित

बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )सिकंदरपुर नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा अल्पकालीन विस्तारक…

4 hours ago