पुलिस का मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान, 569 व्यक्तियों और 324 वाहनों की हुई चेकिंग

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में सोमवार तड़के जिलेभर में मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक चला, जिसमें सभी थाना प्रभारी और थानाध्यक्षों ने आमजन से सीधा संवाद स्थापित करते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग की।अभियान का उद्देश्य जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना, छोटे-मोटे विवादों का मौके पर निस्तारण करना और मित्र पुलिसिंग को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान चोरी की गाड़ियों की तलाश, तीन सवारी और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर कार्रवाई, मोडिफाइड साइलेंसर व तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर के खिलाफ चालान, महिलाओं-बच्चियों से छेड़छाड़ करने वालों, अवैध असलहा और मादक पदार्थों पर निगरानी रखी गई।जनता ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए मॉर्निंग वॉक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष जताया।थानावार चेकिंग में कोतवाली, रामपुर कारखाना, तरकुलवा, बघौचघाट, महुआडीह, रुद्रपुर, गौरीबाजार, मदनपुर, एकौना, सलेमपुर, लार, खुखुन्दू, बरियारपुर, भाटपाररानी, भटनी, बनकटा, खामपार, श्रीरामपुर, बरहज, मईल, भलुअनी और सुरौली थाना क्षेत्रों में कुल 30 स्थानों पर अभियान चला।
पुलिस ने अभियान के दौरान कुल 569 व्यक्तियों और 324 वाहनों की चेकिंग की। देवरिया पुलिस ने आश्वस्त किया कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

बुलडोजरों से पुष्पवर्षा से लेकर बूथ बैठक तक, मेरठ में भाजपा ने दिखाया बड़ा शक्ति प्रदर्शन

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…

5 hours ago

मोबाइल से चिप तक भारत का बढ़ता दबदबा, सेमीकंडक्टर उद्योग को सतर्क रहने की सलाह

AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…

5 hours ago

स्कूल के क्लासरूम में शिक्षिका को गोली, युवक ने खुद को भी मारी गोली

लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…

6 hours ago

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

8 hours ago