उत्तर प्रदेश में मॉनसून की दस्तक, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी


तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी, 24 जून तक झमाझम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में आखिरकार मॉनसून ने दस्तक दे दी है। बुधवार को कई जिलों में हुई झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने राज्य में आगामी तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 20 से 24 जून तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में रुक-रुक कर तेज बारिश होगी। 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ ही बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

इन जिलों में ज्यादा असर

बारिश और तेज हवाओं का असर सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट जैसे जिलों में देखने को मिलेगा। इन इलाकों में तेज गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है।

गंगा तट के पास बना दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग का कहना है कि इस समय पश्चिम बंगाल के गंगा तट के पास निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो उत्तर-पश्चिम दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके असर से मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं और 30 जून तक पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाएगा।

लोगों को मिली गर्मी से राहत

लगातार बारिश से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बीते कुछ दिनों से तपती धूप और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। किसानों के लिए भी यह बारिश राहत की खबर लेकर आई है, जिससे खरीफ की फसल की बुआई को लेकर अनुकूल माहौल बन गया है।

प्रशासन अलर्ट पर

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। जिला प्रशासन को संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने और आपदा राहत दलों को तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

6 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

6 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

6 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

6 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

7 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

7 hours ago