मोहन कोषाध्यक्ष व विजय सूचना प्रसारण मंत्री बनाये गये

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सामाजिक समरसता सहयोग मंच की एक आवश्यक बैठक जयनगर स्थित शंकर प्रजापति के आवास पर हुईl जिसकी अध्यक्षता कटेश्वर प्रसाद राजभर ने की। बैठक मे सर्वसम्मति से अवकाश प्राप्त अध्यापक मोहन प्रसाद निषाद को मंच का कोषाध्यक्ष और विजय कुमार निषाद को सूचना प्रसारण मंत्री बनाया गया।

इस अवसर पर सामाजिक समरसता सहयोग मंच के उद्देश्य का खुलासा करते हुए समाजवादी चिंतक और अवकाश प्राप्त अध्यापक रामविलास प्रजापति ने कहा कि इस मंच का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न जाति वर्ग के लोगो मे आपसी भाईचारा की भावना विकसित करना और उसे अत्यंत प्रगाढ़ बनाना है। इस मंच के सभी सदस्य बिना किसी भेदभाव के सामूहिक रूप से मंच के सदस्यों का मानसिक शारीरिक और आर्थिक सहयोग करेंग तथा एक-दूसरे के सुख-दुख मे हिस्सेदार बनेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति इस मंच का स्वेच्छापूर्वक सदस्य बन सकता है।
बैठक के अन्त मे जयनगर निवासी समाजसेवी गणेश प्रसाद विश्वकर्मा के आकस्मिक निधन पर दु:ख व्यक्त किया गया और दो मिनट मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। बैठक मे प्रमुख रूप से नेहरूलाल निषाद, शंकर प्रजापति, सीताराम प्रजापति, विजय कुमार विश्वकर्मा,रा मरुदल प्रजापति, लवकुश विश्वकर्मा, संजय प्रजापति, गुड्डू निषाद, बलिराम प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 4 साल की सजा, कोर्ट का सख्त संदेश

सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…

1 hour ago

🟧 विडंबना नहीं तो और क्या

परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…

2 hours ago

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

2 hours ago

📰 देवरिया दुकान कब्जा विवाद: बैनामेदार पक्ष ने पेश की सच्चाई, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

बैनामा बनाम आरोप: देवरिया दुकान विवाद में कौन सच, कौन गलत? इस वायरल वीडियो की…

3 hours ago

न्यू मैक्सिको के अमेरिकी एयरफोर्स बेस पर फायरिंग: एक की मौत, एक घायल; बेस किया गया लॉकडाउन

न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…

4 hours ago

इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट: घर में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से 6 की मौत

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने…

5 hours ago