भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने को लेकर कांग्रेसियों में उत्साह

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
भारत जोड़ों यात्रा के उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने पर, प्रत्येक जनपद से कम से कम 100 कांग्रेसी इसमें हिस्सा लेने जायेंगे। बस्ती जनपद से भी 100 से अधिक संख्या में कांग्रेसी हिस्सा लेंगे। यह बातें पीसीसी सदस्य प्रेमशंकर द्विवेदी ने मीडिया को जारी विज्ञप्ति में कहीं,उन्होने कहा सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ों यात्रा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ों यात्रा, न केवल लाखों नये लोगों को पार्टी के सिद्धान्तों और नीतियों से जोड़ेगी बल्कि मिशन 2024 की पृष्ठभूमि भी मजबूत होगी। उन्होने यह भी कहा भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के इच्छुक कांग्रेसजन, अपना पूरा विवरण उनके पास जमा कर दें जिससे यात्रा में शामिल होने की अनुमति के लिये प्रदेश नेतृत्व को भेजा जा सके। कांग्रेस नेता ने कहा समूचा देश राहुल गांधी की मेहनत, उनकी लोकप्रियता और देश के चतुर्दिक विकास की सोच से प्रभावित है। बड़ी संख्या में लोग भारत जोड़ों यात्रा के जरिये पार्टी से जुड़ चुके हैं। यात्रा की लोकप्रियता से भाजपा नेतृत्व बौखलाया हुआ है। निश्चित रूप से भारत जोड़ो यात्रा के दूरगामी परिणाम सामने आयेंगे।

rkpshomnath

Recent Posts

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

2 minutes ago

शराब की खेप पकड़ने पहुंची टीम पर फायरिंग, एक सिपाही की मौत; आखिर कौन है तस्करों का मददगार?

फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…

11 minutes ago

ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदते समय न करें यह गलती, शेड नंबर से आसान होगी सही रंग की पहचान

फोटो Ai निर्मित देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ब्यूटी डेस्क)। खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं…

17 minutes ago

छेड़छाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, देवरिया में ‘गुड मॉर्निंग’ के साथ सुरक्षा का संदेश

फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…

25 minutes ago

संघर्ष से वर्दी तक का सफर: बलिया उत्तर के होनहारों ने रचा सफलता का इतिहास

गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…

59 minutes ago

आपकी पहचान पर जारी फर्जी SIM से हो सकता है साइबर फ्रॉड, संचार साथी पर ऐसे करें शिकायत

आपके नाम पर कितने SIM चल रहे हैं? एक अनजान नंबर आपको मुसीबत में डाल…

1 hour ago