उमाशंकर प्रजापति प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश बने
प्रयागराज(राष्ट्र की परम्परा)
आइडियल पत्रकार संगठन का प्रयागराज में मजबूती के साथ विस्तार करते हुए आइडियल पत्रकार संगठन ने प्रयागराज दूरदर्शन केंद्र के निदेशक रहे मोहन धनराज को राष्ट्रीय संरक्षक मनोनीत किया है। प्रयागराज जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं एक दैनिक के ब्यूरो प्रमुख उमाशंकर प्रजापति को उत्तर प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में जिले के वरिष्ठ पत्रकार शैलेश कुमार द्विवेदी को जिला अध्यक्ष प्रयागराज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व में जिला अध्यक्ष रहे सत्येंद्र तिवारी को उनके पद से हटा दिया गया है। इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार कुशवाहा को महानगर अध्यक्ष प्रयागराज एवं जमुना पार अध्यक्ष, प्रयागराज के वरिष्ठ एडवोकेट एवं पत्रकार अजीत भास्कर को संगठन में कानूनी सलाहकार सचिव उत्तर प्रदेश के पद पर मनोनीत किया गया है। जबकि वरिष्ठ पत्रकार विश्वनाथ प्रताप सिंह को जिला संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है,संगठन के मंडल अध्यक्ष प्रयागराज डॉ रामजी प्रजापति द्वारा यह भी बताया गया कि युवा एवं तेजतर्रार पत्रकार अभिषेक कुमार पांडेय को कोराव तहसील उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पर पत्रकार राम मूर्ति शुक्ला को कोराव तहसील का संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र, संगठन के सभी राष्ट्रीय संरक्षक तथा सभी संगठन के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी गण, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रशांत शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश राहुल खंडेराव, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्रवण यदु, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष विनोद मिश्रा, महाराष्ट्र से राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव सूर्यकांत कदम, केंद्रीय संपर्क प्रमुख लक्ष्मण आबा सूर्यवंशी, स्टेट हेड प्रदीप खंडारे, अजय उपाध्याय उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी पवन पाण्डेय तथा सभी प्रदेशों के सदस्यों तथा पदाधिकारीयों द्वारा सभी प्रयागराज के पदाधिकारियों एवं राष्ट्रीय संरक्षक को बधाई संदेश एवं शुभकामनाएं दी जा रही है। उत्तर प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष द्वारा भी राष्ट्रीय संरक्षक का स्वागत एवं सम्मान तथा सभी पदाधिकारी का संगठन में स्वागत किया जा रहा है।
चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…
प्रदेश सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ नगर…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)जूरिस्ट्स फेडरेशन (जुरिस्ट्स फेडरेशन) के अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने संगठन के विस्तार,…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान घर…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार लगातार…