पटना (RKP NEWS डेस्क)बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। एनडीए और महागठबंधन दोनों ही गठबंधन अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरा दमखम झोंक चुके हैं। अब मैदान में उतरने जा रहे हैं बीजेपी के दो बड़े चेहरे—प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। दोनों के दौरे से बिहार की सियासत में गर्मी बढ़ना तय माना जा रहा है।
बीजेपी आलाकमान से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 24 अक्टूबर से अपने बिहार अभियान की शुरुआत करेंगे। वे इस दिन समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद मोदी समस्तीपुर और बेगूसराय में विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
ये भी पढ़ें – सर्दियों में रहें फिट: डॉ. गिरिजेश मिश्र से जानिए शरीर को गर्म और तंदुरुस्त रखने के प्राकृतिक उपाय
पीएम मोदी का अगला चरण 30 अक्टूबर को होगा, जब वे मुजफ्फरपुर और छपरा में प्रचार करेंगे। इसके अलावा वे 2, 3, 6 और 7 नवंबर को भी बिहार के विभिन्न जिलों में जनसभाएं करेंगे।
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 अक्टूबर को बिहार पहुंचेंगे और अगले दिन सीवान व बक्सर में चुनावी रैलियां करेंगे। शाह का अगला पड़ाव 25 अक्टूबर को रहेगा, जब वे नालंदा, मुंगेर और खगड़िया में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
ये भी पढ़ें – पत्नी का नंबर ‘मोटी’ नाम से सेव करना पति को पड़ा भारी, अदालत ने लगाया जुर्माना
इधर, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी गुरुवार को बिहार में रहेंगे और संगठनात्मक बैठकों के साथ प्रचार रणनीति को गति देंगे।
बता दें कि बिहार में दो चरणों में मतदान होगा—पहला 6 नवंबर को और दूसरा 11 नवंबर को। जबकि 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी।
राज्य में जैसे-जैसे तारीखें करीब आ रही हैं, चुनावी माहौल जोरों पर है और जनता के बीच नेताओं की सक्रियता ने सियासी पारा बढ़ा दिया है।
जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…
यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…
छात्रों के बीच राहुल गांधी का संदेश: जिज्ञासा, मोहब्बत, निडरता और ईमानदारी से बनेगा देश…
बैराज के पास शव मिलने से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल बहराइच (राष्ट्र…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सादे स्टाम्प पर अंगूठा लगाने से मना करने पर महिला के…
एशियन गेम्स-2026 में आर.एफ.आई पर्यवेक्षक की भी संभालेंगे जिम्मेदारी बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश…