“मोदी सरकार तीसरी बार” अरुण गोविल, अनूप जलोटा और राम शंकर ने किया सॉन्ग लॉन्च

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)l देश में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनी है। इस खास मौके पर एक विशेष गीत “मोदी सरकार तीसरी बार” राम शंकर ने बनाया है जिसे अरुण गोविल और भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा के करकमलों द्वारा मुम्बई में लांच किया गया। इस अवसर पर संगीतकार दिलीप सेन, गायक सलमान अली ,स्नेहा शंकर , आदित्य शंकर सहित गेस्ट्स मौजूद रहे। आशा एंटरटेनमेंट एंड इवेंट्स के सुनील कुमार कालू ने इस गीत का निर्माण ब्लेसिंग टेलेमेडिया के साथ बनाया है। राम शंकर ने पहली बार गीत भी लिखे हैं। ये सांग राम शंकर मेलोडी चैनल पे रिलीज़ हुआ है। 

अरुण गोविल ने राम शंकर को इस गीत के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोदी सरकार तीसरी बार बहुत अच्छा गाना बना है। मैं इस सॉन्ग के लिए राम शंकर और गीत की पूरी टीम को बधाई देता हूँ।

पद्मश्री अनूप जलोटा ने लांच पर कहा कि नरेंद्र मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर राम शंकर ने यह बहुत ही बेहतरीन गीत बनाया है। मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षो में कई बड़े काम किए हैं और अगले 5 साल में वह और भी कई बड़े काम करेंगे।

राम शंकर ने कहा कि मैं मोदी का शुरू से ही बड़ा फैन रहा हूँ। मेरे मन मे काफी दिनों से इच्छा थी कि उनपर कोई गीत बनाऊं। मोदी सरकार तीसरी बार उनके अतुलनीय योगदान को रेखांकित करने वाला गीत है। मैं अरुण गोविल और भजन सम्राट अनूप जलोटा का बेहद आभार व्यक्त करता हूँ। ब्राइट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी का भी शुक्रिया अदा करता हु।

संगीतकार दिलीप सेन ने बताया कि राम शंकर ने जो यह गीत बनाया है वो सदियों तक याद रखा जाएगा। मोदी सरकार तीसरी बार यह टाइटल ही अपने आप मे हिट है और गायकों ने इसे बखूबी निभाया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

लखनऊ में भीषण आग: विकासनगर सेक्टर-14 में 200 झोपड़ियां जलकर खाक, सिलेंडर धमाकों से मची अफरा-तफरी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 में बुधवार दोपहर एक भीषण आग लगने…

2 hours ago

यूपी में बड़ा रेल हादसा: प्रयागराज में ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत, शव देखने ट्रैक पर गए थे सभी

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार शाम एक बेहद दर्दनाक रेल हादसा सामने आया, जिसमें पांच…

3 hours ago

अधिवक्ता मौत के बाद उठे सवाल, डीएम पहुंचीं गांव- परिजनों से मिलकर दिलाया न्याय का भरोसा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की मौत…

3 hours ago

सीबीएसई 10वीं परिणाम में ब्लूमिंग बड्स स्कूल अव्वल, माहविश नूर टॉपर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम…

3 hours ago

आदित्य सिया-राम मय भारत है

श्रीराम जय राम, जय जय राम,है अवध पुरी अति पावन धाम,रघुकुल रीति ही जहाँ की…

3 hours ago

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर जनपदीय कॉन्फ्रेंस आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज-5…

3 hours ago