एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पनाएं साकार कर रहे मोदी-रमापति

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)भाजपा द्बारा चलाये जा रहे घर-घर सम्पर्क एवं सम्पर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत सदर सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने पथरदेवा विधानसभा के पहाड़पुर,महुआडीह और धनौती में लोगो से सम्पर्क करते हुये कहा कि सरकार सब तक पहुंचे, सब तक विकास पहुंचे, सबको सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार हो,शोषितों और वंचितों को लेकर एक संकल्प भाजपा सरकार द्वारा लिया गया है और उस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 9 वर्षों के कार्यकाल में उनके जीवन को विभिन्न योजनाओं को चलाकर बदलने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया का आह्वान रंग ला रहा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गौरवों के पुनर्स्थापन एवं विरासतों के संरक्षण-संवर्धन के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के विजनरी नेतृत्व में नया भारत वैश्विक पटल पर शक्ति, समृद्धि एवं संभावनाओं के विराट केंद्र के रूप में इन 09 वर्षों में स्थापित हुआ है। मोदी के लोकनिष्ठ मार्गदर्शन में अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत, ग्रामोदय से राष्ट्रोदय एवं एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पनाएं साकार हो रही हैं।
सांसद श्री त्रिपाठी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर जहां भारत का मान-सम्मान बढ़ा है वहीं वाह्य-आंतरिक सुरक्षा के सुदृढ़ होने से अब हमें कोई आंख दिखाने का साहस नहीं कर सकता। मोदी सरकार की तमाम योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गरीबों का कल्याण और अवस्थापना विकास जैसे स्तंभों को भी नौ वर्ष के कालखंड में बेहद मजबूती मिलने से हम सबने नए भारत के दर्शन किए हैं। बिना भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ योजनाओं को आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा है।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष उमेश मल्ल,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रभाकर राय,राधेश्याम शुक्ला,कमलेश पाण्डेय,सर्वेश नाथ त्रिपाठी,अखिलेश्वर राय,अमित सिंह आदि रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

17 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

17 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

17 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

17 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

18 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

19 hours ago