एवीबीपी के साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय की इकाई द्वारा, राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस (अभाविप स्थापना दिवस) के साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
अभाविप स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय इकाई के इकाई अध्यक्ष करण प्रताप सिंह ने बताया कि एवीबीपी के स्थापना दिवस, राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर कॉलेज इकाई द्वारा, साप्ताहिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओ जैसे सामान्य ज्ञान, खेल कूद, कुश्ती व छात्राओं के लिए ऋतुमति जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रंखला मे आज के सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के कार्यक्रम के दौरान संयोजक सारस्वत पाण्डेय ने बताया कि बुधवार को अभाविप के जिला प्रमुख ब्रजेश कुमार सवर्ण एवं सह जिला प्रमुख रवि कांत शुक्ला के निर्देशन में प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुआ है, जिसमें सैकड़ो छात्र एवं छात्राओं ने स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय में हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता का परिणाम घोषित होने के पश्चात प्रतिभागी जो शीर्ष स्थान प्राप्त करेंगे उनको सम्मानित किया जाएगा, शेष सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इस आयोजन में कार्यक्रम की सह संयोजिका साक्षी सिंह, महाविद्यालय इकाई उपाध्यक्ष राजन ठाकुर, आंदोलन प्रमुख सूर्यांश रघुवंशी , सह मंत्री अभिषेक सिंह, वैभव गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, जानकी मौर्या सहित महाविद्यालय इकाई के कार्यकर्ता व सैकड़ो प्रतिभागी छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

20 minutes ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

18 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

18 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

18 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

18 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

18 hours ago